Breaking
Loading latest news...
>

Sunday, January 18, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में सुसाइड की महत्वपूर्ण घटनाओं से निपटने के लिए कोर्ट ने कुछ अंतिम निर्देश जारी किए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ अंतरिम निर्देश अपने आदेश में जारी किए।कोर्ट ने कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों को आत्महत्या की किसी भी घटना की रिपोर्ट करनी होगी, चाहे वह छात्रावास में हुई हो, PG में या किसी ऑनलाइन छात्र के साथ हुई हो।

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में सुसाइड की महत्वपूर्ण घटनाओं से निपटने के लिए कोर्ट ने कुछ अंतिम निर्देश जारी किए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ अंतरिम निर्देश अपने आदेश में जारी किए।
कोर्ट ने कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों को आत्महत्या की किसी भी घटना की रिपोर्ट करनी होगी, चाहे वह छात्रावास में हुई हो, PG में या किसी ऑनलाइन छात्र के साथ हुई हो।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली बेंच ने 15 जनवरी को दिए निर्देश में कहा है कि स्कॉलरशिप मिलने में देरी के कारण फीस जमा न कर पाने वाले किसी भी स्टूडेंट को संस्थान परीक्षा देने से रोक नहीं सकते, न ही उसे क्लास में उपस्थित होने से वंचित कर सकते हैं।
इस आधार पर स्टूडेंट का दाखिला भी नहीं रोका जा सकता है। सभी केंद्रीय, राज्य या निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों को निर्देश 24 मार्च 2025 के आदेश के अनुपालन में दिए गए हैं, जिसमें कोर्ट ने छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को दूर करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स (NTF) का गठन किया था।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस. रविंद्र भट की अध्यक्षता में इस NTF देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में आत्महत्या के मामलों की निगरानी कर रही है।


No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...