Breaking
Loading latest news...
>

Friday, January 16, 2026

नर्सरी एडमिशन: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में आज बच्चों की मार्क्स लिस्ट जारी करेंगे, 23 जनवरी को आएगी एडमिशन लिस्ट

नर्सरी एडमिशन: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में आज बच्चों की मार्क्स लिस्ट जारी करेंगे। एडमिशन क्राइटेरिया के 100 प्वाइंट फॉर्मूला के हिसाब से नर्सरी समेत केजी और क्लास 1 के उम्मीदवारों को कितने मार्क्स मिले हैं, यह इस लिस्ट में दिया जाएगा। पेरेंट्स स्कूलों की वेबसाइट में इसे देख सकते हैं। इस हिसाब से उन्हें आइडिया मिलेगा कि किन स्कूलों में उनके बच्चे का चांस है। अगर पेरेंट्स को इस लिस्ट में कुछ गड़बड़ी लगती है, तो वे स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
हर स्कूल ने दिल्ली शिक्षा निदेशालय के दिशानिर्देश पर एडमिशन के लिए अपने पैमाने तय किए हैं। मसलन स्कूल से घर की दूरी, सिबलिंग यानी बच्चे का कोई भाई या बहन पहले से स्कूल में पढ़ता हो, अलम्नाई यानी बच्चे का कोई पैरेंट या दोनों पैरेंट उस स्कूल में पढ़े हों, गर्ल चाइल्ड, पहला बच्चा वगैरह। 
हर स्कूल ने हर क्राइटेरिया के लिए पॉइंट फिक्स किए हैं, जिन्हें मिलाकर बनता 100 प्वाइंट फॉर्मूला। जैसे नेबरहुड के लिए 60 पॉइंट, सिबलिंग के लिए 30 पॉइंट, गर्ल चाइल्ड के लिए 10 पॉइंट। स्कूलों ने बच्चों को इस 100 प्वाइंट सिस्टम के हिसाब से मार्क्स दिए और इसी के तहत एडमिशन लिस्ट बनेगी। मगर नर्सरी दाखिले की रेस में कई स्कूलों में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सीटों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। इस वजह से एक ही पॉइंट पर कई स्टूडेंट्स आ जाते हैं और आखिर में स्कूल ड्रॉ करके फैसला लेते हैं। प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए कई स्कूलों को ड्रॉ का सहारा लेना पड़ा क्योंकि इनमें अप्लाई करने वाले बच्चों की संख्या सीटों के मुकाबले 10 से 15 गुना है।
23 जनवरी को आएगी एडमिशन लिस्ट

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...