Breaking
Loading latest news...
>

Sunday, August 31, 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में उम्मीदवारों के लिए हाईकोर्ट ने अहम राहत दी। कोर्ट ने साफ़ किया कि चुनाव लड़ने वाले छात्रों को नामांकन के समय ₹1 लाख का बॉन्ड जमा कराने की ज़रूरत नहीं

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में उम्मीदवारों के लिए हाईकोर्ट ने राहत दी। कोर्ट ने साफ़ किया कि चुनाव लड़ने वाले छात्रों को नामांकन के समय ₹1 लाख का बॉन्ड जमा कराने की ज़रूरत नहीं है। 

जस्टिस मिनी पुष्कर्णा ने यह स्पष्ट किया, “याचिकाकर्ताओं या किसी भी स्टूडेंट को DUSU चुनाव लड़ने के लिए कोई पैसा जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।” दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना में यह शर्त रखी गई कि हर उम्मीदवार को 1 लाख का सिक्योरिटी बॉन्ड भरना होगा, अगर चुनाव प्रचार के दौरान दीवारों की तोड़फोड़, पेंटिंग या अन्य उल्लंघन होता है तो उसकी ज़िम्मेदारी तय की जा सके।

इसी शर्त को चुनौती देते हुए दो छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि यह नियम न केवल संवैधानिक मूल्यों के ख़िलाफ़ है बल्कि लाइगडोह कमेटी की सिफ़ारिशों के भी खिलाफ है। उन्होंने यह भी दलील दी कि वे EWS वर्ग से आते हैं और इतनी बड़ी राशि जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। 

सुनवाई के दौरान, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में कहा कि अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को केवल एक अफ़िडेविट/अंडरटेकिंग देना है कि अगर नियम तोड़े गए तो 1 लाख का जुर्माना लागू किया जा सकता है। परंतु नामांकन के समय कोई पैसा जमा करने की आवश्यकता नहीं है। 

यूनिवर्सिटी की इस स्पष्टीकरण पर कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की चिंता दूर हो गई और इस आधार पर याचिका निपटा दी गई। इस तरह हाईकोर्ट के आदेश से साफ़ हो गया कि DUSU चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों के सामने अब कोई वित्तीय बाधा उत्पन्न नहीं होगी।




9 वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट को सीधे सीबीएसई (CBSE) के आधिकारिक पॉडकास्ट और सोशल मीडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए एक नया कदम उठाया है। बोर्ड ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे अपने पॉडकास्ट और डिजिटल आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों को नामांकित करें। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री को अधिक सुलभ और आकर्षक बनाना है।

CBSE इस तरह की पहल क्यों कर रहा है?

CBSE पहले से ही शैक्षणिक और परामर्श संबंधी विषयों पर इन-हाउस पॉडकास्ट तैयार करता है, जो यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। बोर्ड अब इन पॉडकास्ट और सोशल मीडिया सामग्री में छात्रों की आवाज़ और अनुभवों को शामिल करना चाहता है। इसमें छात्रों के लघु वीडियो, ऑडियो इंटरैक्शन, चर्चाएँ और प्रशंसापत्र साझा करना शामिल होगा।


#cbseboard #cbse #podcast #school #bharatadmissionportal 


Saturday, August 30, 2025

दिल्ली पुलिस ने नामी कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी के आरोप में कुशाग्र श्रीवास्तव और चिन्मय सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने हाई-प्रोफाइल एडमिशन फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए कुशाग्र श्रीवास्तव और चिन्मय सिन्हा को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मैनेजमेंट कोटे से नामी कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.34 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है और इनके खिलाफ ठगी की 31 शिकायतें दर्ज हैं।

DCP के अनुसार दिल्ली पुलिस में महिला हेड कॉन्स्टेबल मुकेश ने 23 अगस्त को ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उनके पास एक एसएमएस आया जिसमें मैनेजमेंट कोटे से आईपी यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने की बात कही गई थी। DCP के अनुसार साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि गिरोह दिल्ली के नामी कॉलेजों का प्रवेश सलाहकार बनकर 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स के अभिभावकों को बल्क एसएमएस भेजकर अपने जाल में फंसाता था।





Friday, August 29, 2025

दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट के लिए रिहायती पास के लिए भी गंभीरता से काम करेंगे: रेखा गुप्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट लंबे समय से मेट्रो में रियायती पास की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को 25 यूनिवर्सिटी स्पेशल बसों का शुभारंभ करने के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता ने कहा कि हम U बसों की संख्या बढ़ाएंगे और दिल्ली मेट्रो में स्टूडेंट के लिए रिहायती पास के लिए भी गंभीरता से काम करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद स्टूडेंट में उम्मीद जगी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह एक बड़ा मुद्दा था। 

छात्र संगठनों का कहना है कि कैंपस तक आने जाने के लिए काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। मेट्रो का रियायती पास होगा तो सफर कुछ सस्ता हो जाएगा।




Wednesday, August 27, 2025

गुड़गांव के प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे से लड़की मिली बीटेक की छात्रा, हत्या की आशंका व्यक्त की

गुड़गांव बीएमएल मुंजल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर की छात्रा ने जान दे दी। छात्र कसौटी दीवार पर लगे खूंटी पर फंदे से लटका मिलने के बाद हड़प्पा पहुंच गया। कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है पूर्ण सी राम पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छाता पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस में थी और कुछ दिन से मायूस थी। पुरुष के अनुसार राजस्थान के अलवर की रहने वाली भूमिका हॉस्टल में छठे फ्लोर पर छात्र शांभवी के साथ रहती थी। सोमवार को भूमिका की दोस्त का बर्थडे था इसलिए तीनों रात 12:00 बजे तक बर्थडे पार्टी के बाद लौटी थी और नाम जिस छात्र का बर्थडे था वह हॉस्टल में अलग मंदिर पर रहती है प्रोग्राम पार्टी में आने का संभावित इस छात्रा के साथ चली गई जिसका बर्थडे था, भूमिका कमरे में अकेली थी।
रात में 2:00 संभावित वापस कमरे में आए तो उसने दरवाजा खटखटाया दरवाजा अंदर से बंद मिला को बुलाकर प्लंबर को मौके पर बुलाया और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर एंट्री ली अंदर देखा तो लटकी हुई थी।


दिल्ली सरकार का दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को खास तोहफा, DU स्पेशल बसें दोबारा शुरू होने जा रही है। DU के साथ - साथ JNU, IIT और जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों को भी इसका फायदा होगा।

दिल्ली सरकार का दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को खास तोहफा, DU स्पेशल बसें दोबारा शुरू होने जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो पहले खुद भी DUSU की अध्यक्ष रह चुकी हैं, गुरुवार को यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए डीटीसी की U स्पेशल बस सर्विस को दोबारा शुरू करने जा रही है। 2020 में कोविड और बसों की कमी के चलते सर्विस बंद हुई थी। इन बसों में रेडियो लगा होगा जिन पर गानों के अलावा कई तरह के जागरूकता फैलाने वाले मैसेज पर प्रसारित होंगे। छात्र व्हाट्सएप से मैसेज भेज कर अपनी पसंद के गाने भी सुन सकेंगे।

मुख्यमंत्री U स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगी। DTC के सूत्रों ने बताया कि 25 रूटों पर 50 बसें चलेंगी। जो नॉर्थ और साउथ कैंपस को आपस में जोड़ने के साथ-साथ दोनों कैंपस में बने DU के 67 कॉलेज और उनके आसपास के मेट्रो स्टेशनों और अन्य प्रमुख स्थानों को भी जोड़ेंगी

दिल्ली सरकार की ओर से दोबारा शुरू की जा रही U स्पेशल बस सर्विस केवल DU ही नहीं बल्कि JNU, IIT और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे दिल्ली की अन्य एजुकेशन इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले स्टूडेंट के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। इतना ही नहीं नॉर्थ और साउथ कैंपस के अलावा डीयू के ऑफ कैंपस कॉलेजों को भी इसका फायदा मिलेगा। न केवल नॉर्थ और साउथ कैंपस इस बस सेवा के जरिए सीधे जुड़ जाएंगे बल्कि कैंपस के अंदर बने कॉलेज के बीच भी सर्कुलर रूट पर बसे चलेंगी, जिससे की कॉलेज से नजदीकी मेट्रो स्टेशन मार्केट या दूसरी जगह पर भी स्टूडेंट आसानी से आ जा सकेंगे।

बसें सुबह 7:00 से शाम 5:00 से 6:00 तक चलेंगी। अधिकारियों का कहना है कि स्टूडेंट की जरूरत के हिसाब से टाइमिंग और रूटों में सुधार और बदलाव किए जाएंगे।

Tuesday, August 26, 2025

नौकरी के साथ ऑनलाइन लॉ करते हैं तो उनकी डिग्री अवैध मानी जाएगी। देश के किसी भी संस्थान को ऑनलाइन या छुट्टियों में LLB की कक्षाएं संचालित करने की मंजूरी नहीं दी गई है : अर्जुन राम मेघवाल

देश में लॉ एजुकेशन की मांग बढ़ी है अब नौकरीपेशा भी LLB करना चाहते हैं। मकसद, रिटायरमेंट के बाद लॉ प्रैक्टिशनर यानी वकील के तौर पर करियर शुरू करना होता है। ऐसे में कई लोग नौकरी के साथ ही LLB की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर देते हैं तो कुछ नौकरीपेशा शुरू करने की तैयारी में हैं। ऐसे लोगों के लिए बुरी खबर है, अगर वह नौकरी के साथ ऑनलाइन लॉ करते हैं तो उनकी डिग्री अवैध मानी जाएगी। 

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में ये जानकारी एक सवाल के जवाब में दी है।

रिटायरमेंट के बाद वकालत तो कानूनी विशेषज्ञता पर संदेह

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में जानकारी देते हुए बताया है कि देश के किसी भी संस्थान को ऑनलाइन या छुट्टियों में LLB की कक्षाएं संचालित करने की मंजूरी नहीं दी गई है। कानून मंत्रालय ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के हवाले से ये जानकारी दी है। 

कानून मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि अगर सरकारी या पशेवर अधिकारी रिटायरमेंट के बाद वकालत शुरू करते हैं तो उनकी कानूनी विशेषज्ञता पर संदेह किया जाएगा। 

वकालत गैर गंभीर कार्य नहीं

कानून मंत्रालय ने राज्यसभा में BCI के हवाले से कहा है कि वकालत एक गैर गंभीर कार्य नहीं है। सरकार ने कहा है कि एलएलबी एक ऐसी डिग्री है, जो किसी को भी वकालत और न्याय प्रदान करने के लिए तैयार करती है, तो वहीं वकालत देश के नागरिकों के जीवन को भी प्रभावित करती है। ऐसे में LLB की एजुकेशन और ट्रेनिंग के उच्च मानकों को बनाए रखना जरूरी है। 


ऑनलाइन संभव नहीं एलएलबी की पढ़ाई

राज्यसभा में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने लिखित जवाब में कहा है कि LLB की पढ़ाई ऑनलाइन संभव नहीं है। जवाब में कहा गया है कि LLB की पढ़ाई के दौरान करिकुलम, परीक्षा, होमवर्क, असाइनमेंट के साथ ही मूट कोर्ट और इंटर्नशिप भी कराई जाती है, ये व्यवहारिक अनुभव ऑनलाइन संभव नहीं है। LLB की पढ़ाई ऑनलाइन और अवकाशकालीन कक्षाओं में नहीं संचालित की जा सकती हैं। 






Saturday, August 23, 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रैजुएट कोर्सों के लिए 68,816 दाखिले अब तक हो चुके है

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रैजुएट कोर्सों के लिए 68,816 दाखिले अब तक हो चुके है। अब कम से कम करीब 5000 सीटों पर दाखिले और होने बाकी हैं। 46257 स्टूडेंट ने अपनी सीट फ्रीज कर दी है यानी वह मिली सीट से संतुष्ट है। 

17595 आवेदकों को अपग्रेड के लिए अप्लाई किया था जिसमें से 7685 को उनके पसंद का कॉलेज या कोर्स मिल गया है। शुक्रवार को इन्हें नई सीटें मिली हैं। 25 अगस्त को खाली सीटों की लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। 

परफॉर्मेंस पर आधारित कोर्सों के लिए और स्पोर्ट, EC और डिफेंस कोटे की सीटों पर 2508 सीटें अलॉट हुई है। खाली सीटों के लिए आप स्पॉट राउंड होगा जिसमें अलग-अलग कॉलेज में सीटें अलॉट की जाएंगी।



पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज WBJEE 2025 के नतीजे घोषित

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज WBJEE 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजे नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

https://wbjeeb.in/

https://wbjeeb.nic.in/ 


यह परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी, लेकिन कानूनी पचड़े के कारण इस साल नतीजों में असामान्य देरी हुई, जिससे राजनीतिक हलकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। 18 अगस्त को, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि अगर इस हफ्ते नतीजे जारी नहीं किए गए राज्य शिक्षा विभाग मुख्यालय के बाहर धरना देंगे।


बोर्ड की अध्यक्ष सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने नतीजे जारी होने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रकाशन संबंधी कानूनी विवाद सुलझने के बाद, बोर्ड ने छात्रों के हित में नतीजे घोषित कर दिए हैं।








GGSIPU Schedule for Online Spot Round-1 Counseling for the Academic Session 2025-26 (LLM, BA LLB/ BBA LLB)

GGSIPU Schedule for Online Spot Round-1 Counseling for the Academic Session 2025-26

Notification for Programmes Master of Law (LL.M.) Code 112 (CLAT PG 2025) and Integrated BA-LLB/ Integrated BA-LLB (Hons) & Integrated BBA LLB/ Integrated BBA-LLB (Hons) Code 121 (CLAT UG 2025)
























Friday, August 22, 2025

Cubing the mence of Ragging in the AICTE Approved Technical Institutions : Public Notice

Cubing the mence of Ragging in the AICTE Approved Technical Institutions : Public Notice 

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। बृहस्पतिवार को स्पेशल कटऑफ के तहत दाखिला आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। शुक्रवार को कॉलेज दाखिला मंजूरी संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।

NCWEB की निदेशक ने बताया कि बीए और बीकॉम प्रोग्राम की करीब साढ़े नौ हजार सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। 26 कॉलेज केंद्रों में से बीकॉम के पांच केंद्रों पर सामान्य वर्ग में दाखिले के लिए एक भी सीट नहीं है। NCWEB में अभी दाखिला प्रक्रिया जारी है। स्पेशल कटऑफ के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 23 अगस्त की शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। उसके बाद फिर 25 अगस्त को चौथी कटऑफ दाखिले के लिए जारी की जाएगी। दाखिले के लिए दोनों प्रोग्राम में कुल 15,200 सीटें हैं। इस वर्ष दाखिले के लिए साढ़े 17 हजार आवेदन मिले थे।


Thursday, August 21, 2025

DU अधूरी डिग्री को फिर से पूरा करने का मौका स्टूडेंट को दे रही है

दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने पुराने स्टूडेंट्स को अधूरी डिग्री पूरा करने का मौका देगी।
इसके लिए वे स्टूडेंट अप्लाई कर सकेंगे जिन्होंने किसी तरह से अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी थी। इससे पहले डू ने अपने शताब्दी वर्ष 2022 में यह सुविधा दी थी। यह सुविधा अंडर ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स के लिए होगी।
यह स्पेशल चांस रेगुलर स्टूडेंट, नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड और स्कूल का ओपन लर्निंग सभी कॉलेज, स्कूल, बोर्ड के स्टूडेंट के लिए है।
डू परीक्षा शाखा के मुताबिक इस बार आवेदन दो कैटेगरी में होंगे । स्टूडेंट को आवेदन करते समय पिछले एडमिट कार्ड और रिजल्ट अपलोड करने होंगे। 

स्टूडेंट 15 सितंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :






Wednesday, August 20, 2025

दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम 2025 लागू हो गया है

राजधानी दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम 2025 लागू हो गया। मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इसे अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिसके बाद सरकार ने इसे अधिसूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून अब शिक्षा के व्यावसायिकरण पर अंकुश लगाएगा और स्कूलों की फीस निर्धारण में पारदर्शिता, जवाबदेही व निष्पक्षता सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस विधेयक में अभिभावकों की संवेदनाओं को प्राथमिकता दी गई है। वे स्कूल फीस के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधानसभा में 8 अगस्त को ये विधेयक पारित किया गया था। विधेयक दिल्ली के लाखों अभिभावकों के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। कई साल से अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी शुल्क वृद्धि से परेशान थे।

मनमानी फीस पर लगेगी लगाम,

अब अविवाहक, शिक्षक, स्कूल प्रबंधक और सरकार के प्रतिनिधि स्कूल स्तरीय फीस नियंत्रित समिति में शामिल होंगे। अब फीस बढ़ाने के लिए पहले प्रस्ताव लाना होगा। यह विधेयक फीस को बढ़ने से रोकने के लिए बहु-स्तरीय शिकायत निवारण सुविधा देगा। फीस के कारण छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। एक बार स्वीकृत की गई फीस फिर तीन साल तक नहीं बढ़ेगी, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ का असर कम होगा।

पिछली सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया

मुख्यमंत्री का कहना है कि पिछली सरकारों ने फीस बढ़ने के मामले को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया। शिक्षा मॉडल का झूठ फैलाया, लेकिन न तो फीस सिस्टम को दुरुस्त किया न ही शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयत्न किए। कुछ स्कूलों ने तो बेखौफ 30-45 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई।

शिक्षा विधेयक की खासियत

अब कोई भी स्कूल तय की गई फीस से ज्यादा धनराशि नहीं वसूल सकेगा।

हर स्कूल में फीस समिति होगी, इसमें प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक, महिलाएं और वंचित वर्ग के लोग शामिल होंगे, ताकि फीस तय करने में सबकी भागीदारी होगी।

जिले में शिकायत निवारण समिति, फीस से जुड़ी शिकायतें और विवाद वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में सुलझाएगी।

उच्चस्तरीय समिति जिला स्तर के फैसलों पर अपील की जांच करेगी, ताकि कोई भी पक्षपात न हो।

स्वीकृत फीस का ब्योरा नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और हिंदी, अंग्रेजी व स्कूल की भाषा में खुले रूप में प्रदर्शित होगा।

एक बार तय हुई फीस तीन शैक्षणिक साल तक वही रहेगी।

ज्यादा या अवैध फीस लेने वाले स्कूलों पर भारी आर्थिक दंड लगाया जाएगा।



https://bharatadmissionportal.blogspot.com/

Sunday, August 17, 2025

सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवार घोषित

भाजपा के नेतृत्व वाली NDA ने उपराष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

तमिलनाडु के सीपी राधाकृष्णन NDA के उम्मीदवार बनाए गए हैं। राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। 

जेपी नड्डा ने उनके नाम का एलान किया है।

दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, जिसके बाद उनके नाम की घोषणा की गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, सर्बानंद सोनोवाल और अन्य नेता बैठक में मौजूद रहे।



Saturday, August 16, 2025

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

JAM-2026: आईआईटी के मास्टर डिग्री कोर्सों के लिए एडमिशन प्रक्रिया के लिए के लिए विंडो 5 सितंबर से खुलेगी

जॉइंट एडमिशन टेस्ट का मास्टर के लिए दाखिला प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी। 21 इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए JAM-2026 आईआईटी मुंबई आयोजित करेगा। 5 सितंबर से 12 अक्टूबर तक इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे । 
एग्जाम 15 फरवरी 2026 को दो सेशन में होगा। 
20 मार्च को रिजल्ट जारी होंगे इसके बाद एडमिशन का पोर्टल अप्रैल में खुलेगा।
अकादमी सेशन 2026-27 के लिए इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए सभी आईआईटी में 89 प्रोग्राम में 3000 सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन होंगे। हर टेस्ट पेपर के लिए ऑल इंडिया रैंक निकल जाएगी। एंट्रेंस में शामिल होने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। एंट्रेंस क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट जी भी आईआईटी में दाखिला चाहते हैं वहां इस स्कोर के आधार पर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं पूर्ण ग्राम अप्लाई करने के लिए एडमिशन के दिन से पहले अंडरग्रैजुएट कोर्स में पास होना चाहिए पूर्ण ग्राम एंट्रेंस का सिलेबस इंटर डिसीप्लिनरी है पूर्ण ग्राम जम 2026 स्कोर के जरिए आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईपी में भी दाखिले होंगे। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च एंड आई आईआईईएसटी शिबपुर समेत कुछ और इंस्टिट्यूट में दाखिले होंगे।


Friday, August 15, 2025

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन। 

देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का वंदन



Thursday, August 14, 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) का चुनाव 18 सितंबर 2025 को होगा


दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव 18 सितंबर 2025 को होंगे। अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए रजिस्ट्रार ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 

डूसू और सेंट्रल काउंसिल के सदस्यों के लिए वोटिंग 18 सितंबर को होगी, 19 सितंबर को नतीजे जारी होंगे। 10 सितंबर तक स्टूडेंट दूसरों की चार पोस्ट प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए नामांकन पत्र भर सकेंगे। 

₹500 के डिमांड ड्राफ्ट एफिडेविट के साथ-साथ इस बार 1 लाख रुपए के बॉन्ड के साथ नामांकन पत्र 3:00 बजे तक के इलेक्शन ऑफिसर के ऑफिस कॉन्फ्रेंस सेंटर में जमा करने होंगे। सेंट्रल काउंसिल के लिए नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज, डिपार्टमेंट में जमा किए जाएंगे।
10 सितंबर की शाम 6:00 बजे तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी, 11 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, और उसी दिन शाम 5:00 बजे उम्मीदवारों के अंतिम सूची जारी होगी। 

18 सितंबर को मॉर्निंग कॉलेज में सुबह 8:30 बजे से 1:00 बजे तक और इवनिंग कॉलेज में 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक स्टूडेंट वोट डाल सकेंगे। 

19 सितंबर को वोटो की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

Wednesday, August 13, 2025

यूनिवर्सिटी कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया में उपयुक्त नहीं पाया गया (Not Found Suitable - NFS) एक ऐसा जटिल मुद्दा है जो देश की राजनीति के केंद्र में भी आ रहा है। सरकार की योजना है कि कोई यूनिवर्सिटी किसी टीचिंग पोस्ट पर कोई उपयुक्त कैंडिडेट नहीं मिलने का फैसला लेती है तो ऐसा हर फैसला यूजीसी रिव्यू के दायरे में होगा

यूनिवर्सिटी कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति की प्रक्रिया में उपयुक्त नहीं पाया गया (Not Found Suitable - NFS) एक ऐसा जटिल मुद्दा है जो देश की राजनीति के केंद्र में भी आ रहा है। सरकार की योजना है कि कोई यूनिवर्सिटी किसी टीचिंग पोस्ट पर कोई उपयुक्त कैंडिडेट नहीं मिलने का फैसला लेती है तो ऐसा हर फैसला यूजीसी रिव्यू के दायरे में होगा।

यूजीसी ने एनएफसी कैंडिडेट के यूनिवर्सिटी वाइस आंकड़ों की स्टडी करने और इस विवादास्पद मुद्दे की कहां तक जाने के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी बनाई गई है जो इस प्रक्रिया की कमियों कर्म का पता लगाकर सरकार को सलाह देगी। फिलहाल व्यवस्था है कि कोई यूनिवर्सिटी टीचिंग पोस्ट को नव भरने का कारण उपयुक्त उम्मीदवार का नहीं मिलना बताती है तो उसके बारे में यूजीसी को जानकारी नहीं दी जाती है। आने वाले समय में कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद संभावना है कि यूनिवर्सिटी को यूजीसी को भर्ती न किए जाने के कारण बताना होगा। उसके बाद यूजीसी कैंडिडेट की एबिलिटी जांच की और प्रक्रिया में सुधार को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी देगी।
हाल ही में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि NFS के नाम पर एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया जा रहा है जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि 2019 में पहली बार आजाद भारत में असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर की श्रेणी की नियुक्ति में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्वेशन दिया गया है। एक्ट में व्यवस्था है कि योगी व्यक्ति नहीं मिलता है तो वह पोस्ट चीज नहीं कर की जाएगी । हुए पोस्ट एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं अगर नियुक्ति के दौरान किसी भी कारण योग्य व्यक्ति नहीं मिलता है तब भी वेलेक्स नहीं होगा। शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों पर यूजीसी ने जून में ही यह कमेटी बना दी थी इसकी अध्यक्षता सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ पंजाब के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपी तिवारी को सौंप गई है कमेटी में चार और विशेषज्ञ की भी शामिल हैं।



दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन के तीसरे राउंड के लिए आज से सीट एलॉटमेंट


दिल्ली यूनिवर्सिटी अंडरग्रैजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आज तीसरी राउंड की शुरुआत करेगी 13 अगस्त की शाम 5:00 बजे अलग-अलग कॉलेज की करीब 9500 खाली सीट स्टूडेंट को अलॉट होगी। 13 अगस्त शाम से ही स्टूडेंट को सीट पर हामी देने यानी अपने डैशबोर्ड में एक्सेप्ट करने का मौका मिलेगा। 17 अगस्त शाम 4:59 तक स्टूडेंट सेट एक्सेप्ट करेंगे और 18 अगस्त तक कॉलेज उनके डॉक्यूमेंट चेक करके उनके टकले को मंजूरी देंगे पूर्ण ग्राम 19 अगस्त शाम 4:59 बजे तक स्टूडेंट के पास अपने कोर्स की फीस भरने का मौका मिलेगा फीस जमा करने के बाद ही दाखिला पूरा होगा।




Tuesday, August 12, 2025

NCWEB की तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड के दो राउंड के दाखिले के बाद करीब 60% दाखिले हो चुके हैं। सोमवार को वोट में अंडरग्रैजुएट कोर्स के लिए अपनी तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की है। DU के 26 कॉलेज में बने NCWEB के सेंटर में बीकॉम के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 6 कॉलेज में सीटें भर चुकी हैं। SC कैटिगरी आफ कोर्स दो कॉलेज में भर चुका है बाकी सभी आरक्षित वर्ग के लिए खाली है। कॉलेज ने कट ऑफ काफी नीचे गिरे है अब 12वीं क्लास में 45% भगिनी निवेदिता कॉलेज से लेकर 56% महाराजा अग्रसेन कॉलेज वाली लड़कियां अलग-अलग कॉलेज में बोर्ड के सेंटर में दाखिला ले सकती हैं। आरक्षित वर्ग के लिए एक सीट 4% और नीचे है।
NCWEB में कट ऑफ यानी 12वीं क्लास के स्कोर के आधार पर दाखिले हो रहे हैं। तीसरी लिस्ट पर 12 अगस्त सुबह 10:00 बजे से 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक स्टूडेंट ऑनलाइन दाखिल में पूर्ण नसीब में करीब 15190 सिम हैं सिर्फ दिल्ली की लड़कियों के लिए एयरपोर्ट साल भर शनिवार और रविवार और अकादमिक ब्रेक के दौरान रखता है।


नेशनल लाइब्रेरियन डे, 12 अगस्त को पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

भारत में हर साल 12 अगस्त को नेशनल लाइब्रेरियन डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर लाइब्रेरियन, लाइब्रेरी प्रोफेशनल के दिल में एक खास जगह रखता है। 

राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस यानी नेशनल लाइब्रेरियन डे हर साल 12 अगस्त को पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में पुस्तकालय की परिभाषा बदल दी। 

रंगनाथन ने ग्रंथालय विज्ञान के पांच सिद्धांत दिए जो आज भी प्रभावी हैं :
1. पुस्तकें उपयोग के लिए हैं
2. प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले
3. प्रत्येक पुस्तक को उसका पाठक मिले
4. पाठक का समय बचाएं
5. पुस्तकालय एक वर्धनशील संस्था है






Monday, August 11, 2025

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चिकित्सा और शिक्षा व्यावसायीकरण पर चिंता जताई, उन्होंने कहा पहले चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की भावना से काम किए जाते थे, लेकिन अब इन्हें भी कमर्शियल बना दिया गया है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पहले चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की भावना से काम किए जाते थे, लेकिन अब इन्हें भी कमर्शियल बना दिया गया है। 

संघ प्रमुख ने जो देकर कहा कि जनता को चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में सहज सुलभ सस्ती और सह्रदय सुविधा मुहैया कराई जाना वक्त की मांग है। 

देश में चिकित्सा और शिक्षा की व्यवसायीकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आम लोगों को शहर सुलभ सस्ती और भैया कराया जाना वक्त की मांग है। संघ प्रमुख ने इंदौर में कैंसर के मरीजों के किफायती इलाज के लिए मानव सृष्टि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र गुरुजी सेवा न्यास नाम के परमार्थ संगठन ने शुरू किया है। 

संघ प्रमुख ने एक समारोह में कहा कि अच्छी चिकित्सा और शिक्षा की सारी योजनाएं आज समाज की हर व्यक्ति की बहुत बड़ी आवश्यकता बन गई है, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा है कि दोनों ही क्षेत्र में अच्छी सुविधा आम आदमी की पहुंच और आर्थिक समिति के दायरे से बाहर हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी जैसे शब्द बेहद तकनीकी और औपचारिक हैं। सेवा के संदर्भ में हमारे यहां एक शब्द है धर्म। धर्म यानी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाना। धर्म समाज को जोड़ता है और समाज को उन्नत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश चिकित्सा के क्षेत्र में अपने एक जैसे मानक दुनिया के अन्य हिस्सों के देशों पर लागू करने की सोच रखते हैं, लेकिन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में मरीजों का उनकी अलग-अलग प्रकृति के आधार पर इलाज किया जाता है।


दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एक और मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने अंडरग्रैजुएट कोर्स में दाखिले के लिए उन स्टूडेंट को मिड एंट्री का मौका दिया था जो किन्हीं वजहों से DU के कॉमन सीट एप्लीकेशन सिस्टम (CSAS) का फॉर्म नहीं भर पाए थे और फॉर्म भरने में गलती की थी। तीन दिनों तक इसकी विंडो खोली गई और 32213 स्टूडेंट को अप्लाई किया है।

डू में दो राउंड के दाखिले के बाद करीब 9500 सिम खाली हैं इन सीटों में उन्हें भी मौका मिलेगा जिन स्टूडेंट को राउंड एक और राउंड 2 में गलत सब्जेक्ट मैपिंग करने या प्रोग्राम की योग्यता पूरी न करने या गलत डॉक्यूमेंट की वजह से जिनका आवेदन रद्द कर दिया गया था उन्हें भी मिट एंट्री के जरिए अपनी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके अलावा जी ने स्टूडेंट को अब तक कोई सीट नहीं मिली है वह भी मिट एंट्री की मदद से कॉलेज और कोर्स की वरीयता क्रम बदल सकते हैं। 
13 अगस्त को तीसरी राउंड के लिए स्टूडेंट की सिम शाम 5:00 बजे अलर्ट होंगे। 

13 अगस्त से 17 अगस्त शाम 4:59 तक कॉलेज दाखिले को मंजूरी देंगे और 19 अगस्त शाम 4:59 बजे तक स्टूडेंट फीस जमा कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 
म्यूजिक फाइन आर्ट फिजिकल एजुकेशन के लिए यूजी कोर्स की सीटों के लिए भी दाखिले तीसरी राउंड के साथ होंगे प्रोग्राम इसकी लिस्ट 13 अगस्त को जारी होगी और 19 अगस्त तक फीस देकर सीट पक्की कर सकेंगे। इन सभी कोर्स में सेट ग के स्कोर के अलावा परफॉर्मेंस पर आधारित टेस्ट पर भी होते हैं पूर्ण ग्राम दूसरी सपोर्ट कोटा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी कोटा डिफेंस कोटक सीटों पर दाखिले के लिए भी चुने गए स्टूडेंट की लिस्ट 15 को जारी होगी और 15 से 19 अगस्त दाखिला प्रक्रिया चलेगी। 





Sunday, August 10, 2025

CBSE ने 9वीं कक्षा के लिए ओपन बुक असेसमेंट की मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह शुरू हो जाएगा

CBSE ने 9वीं कक्षा के लिए ओपन बुक असेसमेंट की मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह शुरू हो जाएगा। इसके लिए कैरिकुलम कमेटी की ओर से प्रस्ताव दिया गया था। 

यह कदम स्कूली शिक्षा के लिए नेशनल कैरिकुलम फ्रेमवर्क ऑफ स्कूल एजुकेशन (NCFSE) जुड़ा हुआ है। इसके तहत 2023 में रटने वाली शिक्षा पद्धति को योग्यता-आधारित शिक्षा में शिफ्ट करने पर जोर दिया गया है। बच्चों में चीजों को याद रखने से कही ज्यादा उससे पूरी तरह से समझने में मदद मिलेगी।

संसदीय स्थाई समिति ने शुक्रवार को संसद में पेश 368 वीं रिपोर्ट में कहा है कि देश के स्कूलों में शिक्षकों के करीब 10 लाख पद रिक्त हैं। केंद्रीय स्कूलों और नवोदय विद्यालयों में संविदा पर न हो नियुक्ति


संसदीय स्थाई समिति ने शुक्रवार को संसद में पेश 368 वीं रिपोर्ट में कहा है कि देश के स्कूलों में शिक्षकों के करीब 10 लाख पद रिक्त हैं। देश में 14.8 लाख स्कूलों में से भारत सरकार करीब 3000 स्कूलों का ही संचालन करती है, लेकिन समिति ने पाया है कि केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भी रिक्तियों का स्तर चिंताजनक है। KV और नवोदय विद्यालय में भी कुल मिलाकर 30 से 50% तक रिक्तियां हैं। संसदीय समिति ने कहा कि देश केंद्र सरकार द्वारा संचालित KV और नवोदय विद्यालय में संविदा की जगह 31 मार्च 2026 तक शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति हो, समिति ने कहा कि स्कूलों में संविदा वाली रिक्तियां रोकी जाएं।

राज्यों के फंडिंग भी रोकी जाए :
संसदीय पैनल ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में समग्र शिक्षा अभियान के जरिए पैसा कमाने वाले स्कूल में प्रारंभिक और प्राथमिक स्तर पर 7.5 लाख रिक्तियां हैं। रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति करने के निर्देशों को नहीं मानने वाले राज्यों की सर्व शिक्षा अभियान के तहत फंडिंग तब तक रोकी जाए जब तक की निर्देशों का पालन नहीं कर लेते हैं।

NCTE पर भी सवाल:
नेशनल काउंसलिंग फॉर टीचर एजुकेशन में 2019 से 15 जून 2025 तक टीचिंग नॉन टीचिंग और प्रारंभिक कर्मचारियों की कोई भर्ती नहीं होने पर भी मामले को भी समिति ने गंभीर बताई है यूनिवर्सिटी को मिले आजादी सांसदी समिति का मानना है कि यूनिवर्सिटीज को अपना पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए केवल 30% छूट के बजाए ज्यादा आजादी दी जानी चाहिए।






Saturday, August 9, 2025

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में Phd दाखिले 2025-26 के लिए 13 अगस्त से वाइवा एग्जामिनेशन शुरू होंगे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में Phd दाखिले 2025-26 के लिए 13 अगस्त से वाइवा एग्जामिनेशन शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी के अलग-अलग स्कूल के Phd प्रोग्राम के लिए 20 अगस्त तक वाइवा चलेंगे। 
सभी Phd प्रोग्राम के लिए पहली मेरिट लिस्ट 29 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद सीट ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू होगी, फीस देकर 29 से 31 अगस्त तक सीट लॉक कर सकेंगे। 

पहली लिस्ट के लिए चुने गए स्टूडेंट के डॉक्यूमेंट की जांच और कोर्स में रजिस्ट्रेशन 8 से 11 सितंबर 2025 तक होंगे।

दूसरी लिस्ट 12 सितंबर को आने की उम्मीद है। 12 से 18 सितंबर तक दाखिले होंगे इसके बाद तीसरी जो फाइनल लिस्ट होगी वह 26 सितंबर 2025 को जारी होगी।


दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली स्कूल शिक्षा पारदर्शिता, शुल्क निर्धारण एवं विनियमन विधेयक 2025 पारित

दिल्ली सरकार स्कूल फीस नियंत्रण बिल 2025 दिल्ली विधानसभा में पारित कर दिया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली स्कूल शिक्षा पारदर्शिता, शुल्क निर्धारण एवं विनियमन विधेयक 2025 पेश किया, जिसके बाद सदन में इसपर चर्चा हुई। आखिर में मानसून सत्र के चौथे दिन इसे विधानसभा में पास कर दिया गया। 
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में कार्यवाही के दौरान कहा था कि दिल्ली सरकार जो विधेयक लाई है उसका मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षा किसी भी तरह का व्यापार नहीं है। इसके जरिए प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर लगाम लगाई जाएगी, जिससे कि शिक्षा सभी के लिए सस्ती और उपलब्ध रहे। 

रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

आप सभी को आप सभी को भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐💐

Friday, August 8, 2025

GGSIPU ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी

 GGSIPU ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।


अनाथ कोटे से दाखिले के लिए आवेदन पत्र इस नोटिस के साथ अनुलग्नक- ए के साथ संलग्न है। आवेदन के साथ किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र, द्वारका कैंपस में 14 अगस्त तक किया जा सकता है।


सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए करना होगा आवेदन:

यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले साल शुरू किए गए “एकल बालिका कोटा”की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल एवं सेंटर के यूजी और पीजी प्रोग्राम में एक अतिरिक्त सीट इस कोटे से भरी जाएंगी।

इस कोटे से दाख़िले लेने वाले छात्र की पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना ईडब्लूएस स्कीम में सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए आवेदन करना होगा।

इस स्कीम के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा येसे छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ भी इन छात्रों को मिले इसके लिए भी यूनिवर्सिटी पूरी कोशिश करेगी। इस जनकल्याणकारी कोटा को शुरू करने के मकसद पर प्रकाश डालते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.महेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद ऐसे अनाथ बच्चों की संख्या बढ़ी है।

यूनिवर्सिटी का काम शिक्षा प्रदान करने के साथ जनसरोकार के काम भी करना है। हम नहीं चाहते कि ऐसे बच्चे फीस की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं। दाख़िले में इस कोटे को शुरू करने वाली आईपी यूनिवर्सिटी देश की पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है।









दिल्ली उच्च न्यायालय ने NTA को भविष्य में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के आयोजन के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया है

दिल्ली उच्च न्यायालय ने NTA को भविष्य में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के आयोजन के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने का आदेश दिया है।


मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने कहा कि NTA के लिए यह उचित होगा कि वह समयबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों की शिकायतों की जांच करने के लिए शिकायत निवारण ढांचा गठित करे।


अदालत ने यह निर्देश एकल न्यायाधीश पीठ के उस आदेश को रद्द करते हुए दिया जिसमें NEET (UG) 2025 के दो उम्मीदवारों को 'सामान्यीकरण सूत्र' और अन्य परिणामी निर्देशों के तहत 'ग्रेस मार्क्स' दिए गए थे। NTA ने 28 जुलाई के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी।


अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि NEET (UG) 2025 के आयोजन के दौरान समय की बर्बादी हुई जो परीक्षा स्थल पर तैनात कर्मियों की चूक के कारण हुई।


अभ्यर्थियों ने कहा कि 4 मई, 2025 को परीक्षा के दिन, हालांकि वे निर्धारित समय के भीतर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे, "बायोमेट्रिक सत्यापन की विफलता के कारण केंद्र पर गड़बड़ी और समय की हानि हुई जिसके परिणामस्वरूप प्रमाणीकरण में देरी हुई"।


अदालत ने 6 अगस्त के आदेश में इस बात पर प्रकाश डाला कि, "परीक्षण एजेंसी के अलावा अन्य कारणों से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में व्यक्तिगत देरी के लिए 'अंक सुधार' को बढ़ाने के अराजक परिणाम हो सकते हैं।"


इसमें कहा गया है, "इस तरह के दृष्टिकोण से उन अभ्यर्थियों के दावों के लिए द्वार खुल जाएंगे, जिन्होंने बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में मामूली तकनीकी देरी का भी अनुभव किया है  बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया में देरी के लिए अंक देना, वह भी अपीलकर्ता की कोई गलती न होने पर, उचित कदम नहीं होगा।"




Wednesday, August 6, 2025

नगर निगम के संविदा शिक्षकों को नियमित के समान वेतन मिलेगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने नगर निगम के संविदा शिक्षकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। इससे दिल्ली के करीब 2500 शिक्षकों को अब नियमित शिक्षकों की तरह वेतनमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 

दिल्ली कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि इन शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाए। यह फैसला समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत पर आधारित है, जो भारतीय संविधान के मूलभूत अधिकारों में से एक है। 

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस मधु जैन की डिवीजन बेंच ने यह स्पष्ट किया कि चाहे कर्मचारी नियमित हो या संविदा पर, अगर वह समान कार्य कर रहा है तो उसे समान वेतन मिलना चाहिए।

कोर्ट ने यह भी कहा कि अलग-अलग वेतनमान देना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह व्यक्ति की गरिमा का भी अपमान है।

यह मामला शुरुआत में कॉन्ट्रैक्ट टीचर शहनाज परवीन व अन्य शिक्षकों द्वारा कैट में दाखिल किया गया था। उन्होंने वकील अनुज अग्रवाल के माध्यम से यह मांग रखी थी कि उन्हें सातवें वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम वेतनमान दिया जाए, जैसा कि नियमित शिक्षकों को मिलता है। कैट ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी और आदेश दिया था कि सभी कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन और सभी लाभ दिए जाएं। एमसीडी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि निगम संविदा शिक्षकों को समान कार्य करने के बावजूद समान वेतन नहीं दे रहा, जो कि गलत है।

ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

कैट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि यदि तीन महीने के भीतर इन शिक्षकों को बकाया वेतन और अन्य लाभ नहीं दिए गए, तो एमसीडी को उस राशि पर ब्याज सहित भुगतान करना होगा। 

हाईकोर्ट ने भी इस निर्देश को बरकरार रखा है, जिसका मतलब है कि अब निगम को न केवल संशोधित वेतन देना होगा, बल्कि देरी होने पर ब्याज सहित बकाया राशि भी अदा करनी पड़ेगी।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) दिल्ली, में जुलाई 2025 सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) दिल्ली, में जुलाई 2025 सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 


जो भी छात्र UG, PG, Phd, Foreign IOP प्रोगाम्स के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 


आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।


एडमिशन के लिए स्वयं भरा जा सकता है फॉर्म: 


इग्नू में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी  सहायता के लिए यहां फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।


इग्नू एडमिशन जनवरी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले 


आधिकारिक वेबसाइट  https://www.ignou.ac.in/ पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर अनाउंसमेंट में जाकर आवेदन आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।

रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।

अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।




दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...