दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। बृहस्पतिवार को स्पेशल कटऑफ के तहत दाखिला आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। शुक्रवार को कॉलेज दाखिला मंजूरी संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे।
NCWEB की निदेशक ने बताया कि बीए और बीकॉम प्रोग्राम की करीब साढ़े नौ हजार सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। 26 कॉलेज केंद्रों में से बीकॉम के पांच केंद्रों पर सामान्य वर्ग में दाखिले के लिए एक भी सीट नहीं है। NCWEB में अभी दाखिला प्रक्रिया जारी है। स्पेशल कटऑफ के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 23 अगस्त की शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। उसके बाद फिर 25 अगस्त को चौथी कटऑफ दाखिले के लिए जारी की जाएगी। दाखिले के लिए दोनों प्रोग्राम में कुल 15,200 सीटें हैं। इस वर्ष दाखिले के लिए साढ़े 17 हजार आवेदन मिले थे।
No comments:
Post a Comment