Breaking
Loading latest news...
>

Friday, August 8, 2025

GGSIPU ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी

 GGSIPU ने अनाथ बच्चों के लिए दाखिले का विशेष कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के 13 स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर में UG और PG प्रोग्राम के लिए 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अनाथ कोटे से दाखिला लेने वाले छात्रों को पूरी फीस में छूट मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।


अनाथ कोटे से दाखिले के लिए आवेदन पत्र इस नोटिस के साथ अनुलग्नक- ए के साथ संलग्न है। आवेदन के साथ किसी मान्यता प्राप्त बाल कल्याण प्राधिकरण से जारी माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। आवेदन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से निर्गत 2,500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र, द्वारका कैंपस में 14 अगस्त तक किया जा सकता है।


सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए करना होगा आवेदन:

यूनिवर्सिटी द्वारा पिछले साल शुरू किए गए “एकल बालिका कोटा”की तर्ज पर दोनों कैंपस में चल रहे यूनिवर्सिटी स्कूल एवं सेंटर के यूजी और पीजी प्रोग्राम में एक अतिरिक्त सीट इस कोटे से भरी जाएंगी।

इस कोटे से दाख़िले लेने वाले छात्र की पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। इसके लिए छात्र को यूनिवर्सिटी द्वारा चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना ईडब्लूएस स्कीम में सौ प्रतिशत फीस छूट के लिए आवेदन करना होगा।

इस स्कीम के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा येसे छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ भी इन छात्रों को मिले इसके लिए भी यूनिवर्सिटी पूरी कोशिश करेगी। इस जनकल्याणकारी कोटा को शुरू करने के मकसद पर प्रकाश डालते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रो.महेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद ऐसे अनाथ बच्चों की संख्या बढ़ी है।

यूनिवर्सिटी का काम शिक्षा प्रदान करने के साथ जनसरोकार के काम भी करना है। हम नहीं चाहते कि ऐसे बच्चे फीस की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएं। दाख़िले में इस कोटे को शुरू करने वाली आईपी यूनिवर्सिटी देश की पहली स्टेट यूनिवर्सिटी है।









No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...