Breaking
Loading latest news...
>

Thursday, June 26, 2025

CBSE बोर्ड के 2026 से दसवीं के दो बोर्ड एग्जाम, पहली परीक्षा देना जरूरी


सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ स्कूल एग्जामिनेशन (CBSE) के दसवीं क्लास के स्टूडेंट 2026 एकेडमिक सेशन से दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। फरवरी में पहले पेज का एग्जाम होगा इस परीक्षा में स्टूडेंट का शामिल होना जरूरी होगा, अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मई में होने वाला दूसरा फेस का एग्जाम ऑन स्टूडेंट के लिए वैकल्पिक हो जो अपने प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं।

सीबीएसई के एग्जामिनेशन कंट्रोलर संजय भारद्वाज ने कहा है कि पहले पेज फरवरी में और दूसरा पेज में में आयोजित किया जाएगा। दोनों खेतों के परिणाम अप्रैल और जून में घोषित किए जाएंगे। स्टूडेंट को साइंस मैथ सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिल जाएगा। स्टूडेंट के लिए पहले पेज को जल्दी बनाने के पीछे तर्क को साफ करते हुए सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि ऐसा सुरक्षित करने के लिए किया जा रहा है कि स्टूडेंट परीक्षा को गंभीरता से ले। सीबीएसई ने दो बार बोर्ड एग्जाम के लिए गाइडलाइन जारी करती है। दो में से बेस्ट रिजल्ट को माना जाएगा। नई एजुकेशन पॉलिसी भी इसकी सिफारिश की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ने दो बार एग्जाम करने के फैसलाना की उन्होंने कहा कि वह जो कि कम है इससे बच्चों में तनाव कम होगा। 

अगर कोई स्टूडेंट पहले पेज में तीन या अधिक विषय में एग्जाम नहीं देता है तो उसे दूसरे पेज में बैठेगी तो नहीं जाएगी। हुए अगले साल फरवरी में होने वाले मुख्य परीक्षा की दे सकते हैं। दिन की पहली परीक्षा में रिजल्ट कंपार्टमेंट है उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठे हैं मुझे दी जाएगी। विंटर वाले स्कूलों में दसवीं के स्टूडेंट को दो पेज में से किसी एक में परीक्षा बैठने का विकल्प मिलेगा। एकेडमिक सेशन के दौरान अतिरिक्त मूल्यांकन केवल एक ही बार किया जाएगा।

Friday, June 20, 2025

अर्बन प्लानिंग और अर्बन डिजाइन के क्षेत्र में हाई क्वालिटी रजिस्ट्रेशन ट्रेनिंग को बढ़ावा देने की जामिया मिलिया इस्लामिया और स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर ने करार

अर्बन प्लानिंग और अर्बन डिजाइन के क्षेत्र में हाई क्वालिटी रजिस्ट्रेशन ट्रेनिंग को बढ़ावा देने की जामिया मिलिया इस्लामिया और स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर ने करार किया है। जामिया के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिज़वी और स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली के डायरेक्टर प्रोफेसर बीके पॉल ने अपने-अपने संस्थानों की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

जामिया के VC  प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच यह साझेदारी विकसित भारत के विजन और मिशन को पूरा करने में योगदान देगी। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थान विशेष रूप से भारतीय ज्ञान प्रणालियों के बारे में शोध को आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि हमारे शहरों को और अधिक रहने योग्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सहयोग शहरी नियोजन और शहरी डिजाइन के क्षेत्र में नए रास्ते खोलेगा, साथ ही इस फील्ड में हाई क्वालिटी शिक्षा और रिसर्च के लिए भी कई आयाम खुलेंगे। 

दिल्ली के स्कूल का प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के डायरेक्टर प्रोफेसर सी के फोन में कहां के भारत में तेजी से शहरीकरण हो रहा है और शहर हमारे साथ ही देशवासियों के आकांक्षाओं के गंतव्य हैं उन्होंने शहरों के देश के विकास की यात्रा को सुविधाजन बनाने में हायर एजुकेशन संस्थाओं के बीच अनुसंधान के महत्व पर जोर दिया, उसने विकास और प्रकृति की दिशा में हुए रास्ते शामिल है जो कम प्रचलित है।

CUET - UG एक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए 200 रुपये फीस होगी, रिजल्ट 30 जून तक आने की संभावना है

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET - UG) के 322 पेपरों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अगर कैंडिडेट किसी भी पेपर की प्रोविजनल आंसर की के किसी आंसर को चैलेंज करना चाहते हैं तो वह 20 जून तक रात 11:00 बजे तक कर सकते हैं। 
एक प्रश्न को चैलेंज करने के लिए 200 रुपये फीस होगी।

एनडीए के सूत्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट 30 जून तक आ जाएगा। 

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश के IIT और यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में बहुत बड़ा सुधार देखने को मिला है

2026 में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश के IIT और यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में बहुत बड़ा सुधार देखने को मिला है।
2024 की रैंकिंग में देश के संस्थानों की संख्या 45 थी 2025 में यह 46 थी और 2026 में यह 54 है।

विश्व के टॉप 150 संस्थान में भारत की दो IIT को जगह मिली है यह है, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे। आईआईटी दिल्ली 123 नंबर पर है आईआईटी दिल्ली की यह अब तक की सबसे बेस्ट रैंकिंग है। आईआईटी दिल्ली के साथ अमेरिका की जॉर्जिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी को भी 123 वां स्थान मिला है।
 आईआईटी बॉम्बे ने 2025 में अपनी बेस्ट 118 भी रैंकिंग हासिल की थी लेकिन इस बार संस्थान की रैंकिंग 129 है। आईआईटी मद्रास ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली बार टॉप 200 में जगह बनाई है। आईआईटी मद्रास ने अपनी रैंकिंग में 47 पॉइंट का सुधार किया है। इस बार आईआईटी मद्रास को 180 वां स्थान मिला है, जो बेस्ट है।।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंकिंग पहले की तरह 328 रही जेएनयू की रैंकिंग 22 पॉइंट बेहतर होकर 588 पर है आईपी यूनिवर्सिटी और जामिया हमदर्द की रैंकिंग में शामिल है यूनिवर्सिटी आफ हैदराबाद 801-850 मणिपुर, अकैडमी आफ हायर एजुकेशन 851-900, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी 1001-1200 के बीच में है। 

Monday, June 16, 2025

Indian Institute of Science Education and Research Admission Notice For Academic Session 2025 B's-Ms, B's and B. Tech

Indian Institute of Science Education and Research Admission Notice For Academic Session 2025 B's-Ms, B's and B. Tech 

साइप्रस ने सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा गया है

साइप्रस ने सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर साइप्रस पहुंचे थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेसिडेंशियल पैलेस में स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे थे। इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना हो जाएंगे।

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने अपने बीटेक कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Ai) सब्जेक्ट को जोड़ने का फैसला लिया है


गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने अपने बीटेक कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Ai) सब्जेक्ट को जोड़ने का फैसला लिया है। इसे वोकेशनल टेक्निकल कोर्स के बराबर मानता दे दी है। यह बदलाव बीटेक के एकेडमिक सेशन 2025-26 से लागू होगा यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक आईपी यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रोग्राम कोड 131 में एडमिशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब 12 ऑप्शनल सब्जेक्ट में से एक के रूप में शामिल किया गया है और इसे वोकेशनल टेक्निकल कोर्स के बराबर माना जाएगा। 
यह संशोधन ऐडमिशन ब्रोशर 2025-26 में भी किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया पहले की तरह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के जी में पेपर 1के स्कोर पर होगी।

Sunday, June 15, 2025

कैंची धाम स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

परम श्रद्धेय बाबा नीब करौली जी महाराज की तपोभूमि श्री कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी जी से आप सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूँ।

Saturday, June 14, 2025

NEET UG का रिजल्ट घोषित। राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है, उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट आज शनिवार को जारी कर दिया। 

राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं। 

#NEET #NEETUGResult2025 #NEETUG #ATCard #AajTakSocial #Hanumangarh #MaheshKeshwani

दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति

दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने गुरुवार को साफ कर दिया कि उसके किसी भी कोर्स में मनुस्मृति को नहीं पढ़ाया जाएगा। ये बयान तब आया जब यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी ने संस्कृत विभाग के एक पेपर में मनुस्मृति को शामिल करने का विरोध किया था। 

डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने  एक दैनिक समाचार पत्र से बातचीत में कहा कि "हमारा रुख बिल्कुल साफ है, मनुस्मृति को किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाया जाएगा। 
पिछले साल भी इसे लॉ के सिलेबस में शामिल करने का प्रस्ताव आया था, तब भी हमने इसे हटा दिया था। इस बार यह संस्कृत के सिलेबस में शामिल किया गया था, जैसे ही यह हमारे ध्यान में आया, हमने इसे हटाने का फैसला कर लिया। यूनिवर्सिटी ने इस मुद्दे पर X पर एक बयान भी जारी करते हुए कहा कि संस्कृत विभाग के 'धर्मशास्त्र स्टडीज' (DSC) कोर्स में, जहां मनुस्मृति को 'रेकमंडेड रीड‍िंग' के तौर पर शामिल किया गया था, उसे पूरी तरह से हटा दिया गया है। 


#DelhiUniversity #Manusmriti #ATCard #AajTakSocial

Tuesday, June 10, 2025

DU मैं इसी सप्ताह से शुरू हो सकती है दाखिला प्रक्रिया

यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली में इसी सप्ताह स्नातक दाखिला के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) की प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हो सकता है। इस बार भी प्रक्रिया पूरी तरह से CUET - UG के स्कोर के आधार पर होगा।

एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्र विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पहले चरण की प्रक्रिया में कॉलेज और कोर्स की पसंद नहीं भरनी होती, बल्कि यह चरण केवल बुनियादी जानकारी और दस्तावेज को सत्यापित करने के लिए होता है। पहले चरण में छात्रों को सबसे पहले अपने CUET - UG रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर पंजीकरण करना होगा, इसके बाद व्यक्तिगत विवरण शैक्षिक योग्यता श्रेणी प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस या PWD प्रमाण पत्र जैसी जानकारियां भरनी होती है। दस्तावेज की दूसरी प्रतियां भी पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। इसमें  CUET के स्कोर पोर्टल पर स्वयं अपडेट हो जाते हैं, लेकिन छात्रों को यह सुनिश्चित करना होता है कि उसकी सभी जानकारियां सही तरीके से दर्ज हैं। 

इसके आधार पर ही छात्र दूसरे चरण में कोर्स और कॉलेज की पसंद भर सकेंगे।

Monday, June 9, 2025

IIT दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2025 26 से बीटेक इन डिजाइन पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है


भारतीय प्रौद्योगिकी की संस्थान (आईआईटी) दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2025 26 से बीटेक इन डिजाइन पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। यह 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश JEE एडवांस्ड रैंकिंग के आधार पर होगा, साथ ही छात्रों को डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट यानी UCEED भी उत्तीर्ण करना होगा।

यह तकनीक और डिजाइन मेल से बना एक  ट्रांसडिसीप्लिनरी पाठ्यक्रम है। जिसमें व्यवस्थित खोज और विश्लेषण जैसा की इंजीनियरिंग शिक्षा में होता है, के साथ-साथ व्यक्तिगत और रचनात्मक अभिव्यक्ति को महत्व दिया गया है। 

दिल्ली के सरकारी आईटीआई (ITI) में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ


दिल्ली के सरकारी आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ

प्रवेश प्रारंभ होने की तिथि 2 जून 2025

पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 

पंजीकरण शुल्क जमा करने के अंतिम तिथि 2 जुलाई 2015 

संभावित रैंक प्रदर्शन 7 जुलाई 2025

पंजीकरण शुल्क रुपया 200 ऑनलाइन पंजीकरण के समय देय है।

90% सीटें दिल्ली के उम्मीदवारों और 30% सीटें विशेष रूप से महिलाओं उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करें

Saturday, June 7, 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी में PG और B. Tech के लिए अब 9 जून तक अप्लाई कर सकते हैं


दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए एडमिशन प्रक्रिया के लिए अब 9 जून तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। PG के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के लिए स्टूडेंट 9 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) दिया है  वो CSAS में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए हिस्सा ले सकते हैं। इसकी CUET PG स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी आधार पर सीट अलॉट होगी। 
DU 82 पोस्टग्रेजुएट कोर्सों की करीब 13500 सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए भी 9 जून तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। JEE Mains के स्कोर के आधार पर दाखिले होंगे। इसके बाद इन सभी कोर्सों के लिए 10 से 12 जून तक फॉर्म में सुधार के लिए ऑनलाइन विंडो खुलेगी। 

दिल्ली में पीएम श्री की तर्ज पर 75 सीएम श्री स्कूल बनेंगे


दिल्ली सरकार ने सीएम श्री स्कूलों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली को 75 सीएम श्री स्कूल मिलेंगे जो पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इन स्कूलों के लिए टीचर्स रखने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है, इसके लिए टीचर्स का एक पूल तैयार किया जा रहा है। जिन्हें स्कूलों के लिए खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि इसी साल यह स्कूल खोले जाएंगे। जिनमें एक्सपेरिमेंट लर्निंग पर जोर दिया जाएगा और यह स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर होंगे।
केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर 75 सीएम श्री स्कूल तैयार किए जाएंगे जिनका मकसद है कि हाई क्वालिटी एजुकेशन देना है। सरकार ने इसके लिए 100 करोड रुपए का बजट रखा है। शुरुआती फेज में सरकार को सरकारी स्कूलों को ही स्कूल में बदलेगी स्कूलों को अलग-अलग सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को तब्दील करने के साथ-साथ कुछ नए स्कूल भी बनाए जाएंगे। 
इससे पहले पुरानी सरकार ने भी इन स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस में  तबीयत किया था। पीएम श्री स्कूलों के लिए भी राज्य केवि, जेएनवी जैसे स्कूलों को बदला गया है सरकार का इसे इसी साल से शुरू करने का इरादा है। 
हालांकि स्कूलों में नया सेशन अप्रैल में शुरू हो चुका है और जून आखिर तक समर वैकेशन चल रहे हैं ऐसे में स्कूलों का सेशन क्या रहेगा यह भी सवाल बना हुआ है। 

शिक्षा निदेशालय के अधिकारी का कहना है कि सरकारी स्कूलों के टीचर्स का पूल इन स्कूलों के लिए तैयार कराया जा रहा है। सीएम श्री स्कूलों के लिए PGT, PRT, TGT और बाकी टीचर्स की पोस्ट पार्टी टीचर्स ट्रांसफर होंगे। 
निदेशालय में इन स्कूलों के लिए टीम भी तैयार हो रही है जो स्कूलों के जुड़े हर कामकाज देखेगी। इन स्कूलों के लिए अनुभवी टीचर्स को रखा जाएगा। निदेशालय इन टीचर्स को प्राथमिकता देगा जिनके रिटायर होने के में 5 और इससे ज्यादा साल हों। इन स्कूलों में टीचर की कम्युनिकेशन स्किल और पढ़ाने के तरीकों पर गौर किया जाएगा। टीचर्स के इंग्लिश में संवाद और आईटीसी डिजिटल टूल से पकड़ के अलावा उनकी एकेडमी प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन भी देखी जाएगी। 12 और 13 जून को इन टीचर्स का इंटरव्यू होगा। टीचर्स के पिछले दो क्लास के रिजल्ट पर भी गौर किया जाएगा उनसे उनकी क्लास का पास परसेंटेज मांगा गया है। टीचर्स को 9 जून तक एप्लीकेशन देने को कहा गया है।

Thursday, June 5, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आओ हम पुनः इस संकल्प को दोहराएं कि हम अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भागीदारी बनाए रखें।

विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आओ हम पुनः इस संकल्प को दोहराएं कि हम अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भागीदारी बनाए रखें।

प्रकृति एक खुबसूरत एहसास है, इसकी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए हमें अपनी दैनिक जीवन में बदलाव करना होगा, जल जंगल और जंतुओं को सुरक्षित रखना होगा। अपने आस पास के वातावरण को शुद्ध रखना होगा। भौतिक  वस्तुओं का उपयोग अपने दैनिक जीवन में कम करना होगा।

हमें प्रकृति ने ये खूबसूरत जीवन दिया है हमें प्रकृति के अनुरूप ही जीवन जीना होगा।


नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 - 26 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 - 26 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 


मेडिकल के छात्रों को अब 1 साल के अनिवार्य सेवा देनी होगी, इसके लिए मेडिकल छात्रों को लाखों का बॉन्ड भी देना होगा


गुरु गोविंद सिंह इन वस्त्र विश्वविद्यालय दिल्ली के मेडिकल छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है।

विश्वविद्यालय में दिल्ली सरकार के आदेश के तहत आप मेडिकल छात्रों (MBBS और PG) के लिए 1 साल की अनिवार्य सेवा को लागू कर दिया है। इसका मतलब है कि अब मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 1 साल तक सेवा देनी होगी। 

 सेवा बॉन्ड नियम सभी ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की एमबीबीएस और PG, सुपर स्पेशलिटी कोर्स (MD/MS/DM/MCH) छात्रों पर लागू होगा। दिल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेज और संस्थाओं से पढ़ाई करने वाले सभी छात्र इसमें शामिल होंगे। 

इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डीन की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पोस्ट भी बनाई जा सकती है। 

Tuesday, June 3, 2025

M D University, Rohtak 17 स्नातक व एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन हेतु अंतिम तिथि 9 जून तक बढ़ाई

M D University, Rohtak 17 स्नातक व एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन हेतु अंतिम तिथि 9 जून तक बढ़ाई

रोहतक, 2 जून। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10+2 उपरांत संचालित होने वाले 17 स्नातक एवं पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून तक बढ़ा दी है। 

12 वीं कक्षा पास विद्यार्थी एमडीयू में संचालित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए अब 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा कुल 17 कार्यक्रमों में लगभग 1450 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। इनमें से 12 कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी खुले हैं,  जिनमें  बैचलर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी), बीए (आर्थिक विज्ञान), बीए (लोक प्रशासन), बीए (इतिहास), बी.एससी. (गणित), बी.एससी. (सांख्यिकी), बी.एससी. (जेनेटिक्स), बीएफए (चित्रकला), बी.कॉम, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज और बीसीए शामिल हैं।

प्रमुख तिथियां

अब आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जून 2025
प्रवेश परीक्षाएं: 19 से 23 जून 2025
परिणाम घोषित: 27 जून 2025
पहली काउंसलिंग: 1 जुलाई 2025
कक्षाएं आरंभ: 15 जुलाई 2025
प्रमुख पाठ्यक्रम:

4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम: 

बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, बी.ए. (आर्थिक, अंग्रेजी, इतिहास, सार्वजनिक प्रशासन), बी.एससी. (गणित, सांख्यिकी, आनुवंशिकी, सार्वजनिक स्वास्थ्य), बीएफए (चित्रकला), पर्यटन और यात्रा प्रबंधन का स्नातक, होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी का स्नातक आदि।

5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम:

मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
पाँच वर्षीय एलएलबी
4 वर्षीय शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP): बी.ए. बी.एड. एवं बी.कॉम. बी.एड जिनमें प्रवेश NCET-2025 के स्कोर के आधार पर होगा।
गुरुग्राम स्थित एमडीयू-सीपीएएस में भी बीबीए, एवं पाँच वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

शैक्षणिक मामलों के डीन प्रोफेसर अनूप सिंह मान, ने बताया कि बी. टेक और बी. फार्मा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (HSTES), पंचकूला के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, ITEP कार्यक्रमों का प्रवेश कार्यक्रम NCET-2025 के परिणाम घोषित होने के बाद अधिसूचित किया जाएगा।

प्रवेश विवरणिका, कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी और ऑनलाइन आवेदन लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है:



Monday, June 2, 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में यूजी कोर्सेस के लिए रविवार को प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है

DU के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में यूजी कोर्सेस के लिए रविवार को प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। ऐसे स्टूडेंट्स जो यहां से बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, इको ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स, बीएमएस, बीबीए एफआईए में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एप्लिकेशन के लिए कैंडिडेट्स को एसओएल की ऑफिशियल वेबसाइट 

https://sol.du.ac.in/

 पर विजिट करना होगा।

JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी

JEE Advanced 2025 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है. आईआईटी कानपुर ने 02 जून 2025 को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट और जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की, दोनों के डायरेक्ट लिंक

https://jeeadv.ac.in/

पर उपलब्ध हैं.

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी रिलीज की है. इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. जेईई एडवांस्ड में लगातार दूसरे साल टॉपर कोटा से है. इस साल जेईई एडवांस्ड 2025 की विषयवार कटऑफ में 3% की कमी देखने को मिली है. ओवरऑल जेईई एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है, जो पिछले साल से लगभग 30% कम है.




दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...