Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, June 7, 2025

दिल्ली में पीएम श्री की तर्ज पर 75 सीएम श्री स्कूल बनेंगे


दिल्ली सरकार ने सीएम श्री स्कूलों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली को 75 सीएम श्री स्कूल मिलेंगे जो पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इन स्कूलों के लिए टीचर्स रखने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है, इसके लिए टीचर्स का एक पूल तैयार किया जा रहा है। जिन्हें स्कूलों के लिए खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद का कहना है कि इसी साल यह स्कूल खोले जाएंगे। जिनमें एक्सपेरिमेंट लर्निंग पर जोर दिया जाएगा और यह स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर होंगे।
केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर 75 सीएम श्री स्कूल तैयार किए जाएंगे जिनका मकसद है कि हाई क्वालिटी एजुकेशन देना है। सरकार ने इसके लिए 100 करोड रुपए का बजट रखा है। शुरुआती फेज में सरकार को सरकारी स्कूलों को ही स्कूल में बदलेगी स्कूलों को अलग-अलग सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को तब्दील करने के साथ-साथ कुछ नए स्कूल भी बनाए जाएंगे। 
इससे पहले पुरानी सरकार ने भी इन स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस में  तबीयत किया था। पीएम श्री स्कूलों के लिए भी राज्य केवि, जेएनवी जैसे स्कूलों को बदला गया है सरकार का इसे इसी साल से शुरू करने का इरादा है। 
हालांकि स्कूलों में नया सेशन अप्रैल में शुरू हो चुका है और जून आखिर तक समर वैकेशन चल रहे हैं ऐसे में स्कूलों का सेशन क्या रहेगा यह भी सवाल बना हुआ है। 

शिक्षा निदेशालय के अधिकारी का कहना है कि सरकारी स्कूलों के टीचर्स का पूल इन स्कूलों के लिए तैयार कराया जा रहा है। सीएम श्री स्कूलों के लिए PGT, PRT, TGT और बाकी टीचर्स की पोस्ट पार्टी टीचर्स ट्रांसफर होंगे। 
निदेशालय में इन स्कूलों के लिए टीम भी तैयार हो रही है जो स्कूलों के जुड़े हर कामकाज देखेगी। इन स्कूलों के लिए अनुभवी टीचर्स को रखा जाएगा। निदेशालय इन टीचर्स को प्राथमिकता देगा जिनके रिटायर होने के में 5 और इससे ज्यादा साल हों। इन स्कूलों में टीचर की कम्युनिकेशन स्किल और पढ़ाने के तरीकों पर गौर किया जाएगा। टीचर्स के इंग्लिश में संवाद और आईटीसी डिजिटल टूल से पकड़ के अलावा उनकी एकेडमी प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन भी देखी जाएगी। 12 और 13 जून को इन टीचर्स का इंटरव्यू होगा। टीचर्स के पिछले दो क्लास के रिजल्ट पर भी गौर किया जाएगा उनसे उनकी क्लास का पास परसेंटेज मांगा गया है। टीचर्स को 9 जून तक एप्लीकेशन देने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...