Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, June 14, 2025

दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति

दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाई जाएगी मनुस्मृति। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने गुरुवार को साफ कर दिया कि उसके किसी भी कोर्स में मनुस्मृति को नहीं पढ़ाया जाएगा। ये बयान तब आया जब यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी ने संस्कृत विभाग के एक पेपर में मनुस्मृति को शामिल करने का विरोध किया था। 

डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने  एक दैनिक समाचार पत्र से बातचीत में कहा कि "हमारा रुख बिल्कुल साफ है, मनुस्मृति को किसी भी कोर्स में नहीं पढ़ाया जाएगा। 
पिछले साल भी इसे लॉ के सिलेबस में शामिल करने का प्रस्ताव आया था, तब भी हमने इसे हटा दिया था। इस बार यह संस्कृत के सिलेबस में शामिल किया गया था, जैसे ही यह हमारे ध्यान में आया, हमने इसे हटाने का फैसला कर लिया। यूनिवर्सिटी ने इस मुद्दे पर X पर एक बयान भी जारी करते हुए कहा कि संस्कृत विभाग के 'धर्मशास्त्र स्टडीज' (DSC) कोर्स में, जहां मनुस्मृति को 'रेकमंडेड रीड‍िंग' के तौर पर शामिल किया गया था, उसे पूरी तरह से हटा दिया गया है। 


#DelhiUniversity #Manusmriti #ATCard #AajTakSocial

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...