(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"
Important Website Link
- AICTE
- BCI Trust - Pearl First
- Council of Architecture (COA)
- DELNET
- Indian Council of Social Science Research (ICSSR)
- Indian Nursing Council
- Information and Library Network (INFLIBNET)
- Ministry of Education-GOI
- Mission Admission
- Bharat Admission Portal
- National Assessment and Accreditation Council
- National Board of Accreditation (NBA)
- National Digital Library of India
- National Institutional Ranking Framework (NIRF)
- NCERT
- NML-ERMED CONSORTIUM
- Parliament Digital Library
- UGC
- Malaviya Mission Teacher Training Programme (MMTTP)
Legal Databases
- Live Law
- Bar and Bench
- Law Octopus
- Manupatra
- SCC Online
- AIR Online
- AIR Web World
- HeinOnline
- WestLaw
- Lexis Nexis
- Indian Kanoon
- Legit Quest
- Legal Eagle Elite
- J- Stor
- Corporate Law Advisor
- Taxmann
- Air Web World
- Economic Political Weekly
- World Trade Law
- Kluwer Arbitration
- World Trade Law
- Indiastat (e-resource of socio-economic statistical information of India)
- India Code: Digital Repository of Laws
- Legislative Department (विधायी विभाग)
Important Link 4
Library
Link 2
Top Institutions in India
- DU
- JNU
- NLU-Delhi
- DTU
- GGSIPU
- Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology
- IIM-A
- Indira Gandhi Delhi Technical University For Women
- Kumaun University
- HNB Garhwal University
- Soban Singh Jeena University
- Dr. B. R. Ambedkar University Delhi
- IIT-Delhi
- IIT- Roorkee
- IIT Bombay
- IIT Kanpur
- IIT Madras
- IIT Kharagpur
- IIT Guwahati
- IIT Hyderabad
- IIT Indore
- IIT Mandi
- IIT Palakkad
- IIT Tirupati
- IIT Dhanbad
- IIT Bhilai
- IIT Dharwad
- IIt Jammu
- IIT Goa
Thursday, January 29, 2026
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन के लिए अपना पोर्टल 2 फरवरी 2026 से खोलेगी
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 19 मार्च को होगी मामले की अगली सुनवाई
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर पूरे देशभर में जबरदस्त विरोध हो रहा है। नए नियमों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने सुनवाई हुई है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला किया है और यूजीसी के नियम पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को तय की गई है।
23 जनवरी, 2026 को यूजीसी की ओर से उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना के लिए नई गाइडलाइंस को अधिसूचित किया गया था।
क्या था पूरा मामला?
विभिन्न याचिकाकर्ताओं ने यूजीसी के नए नियम को मनमाना, बहिष्करणकारी, भेदभावपूर्ण और संविधान के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी। यूजीसी के नए नियम के विरोध करने वालों का कहना है कि इस एक्ट में भेदभाव की जो परिभाषा दी गई है उससे ऐसा लगता जैसे जातिगत भेदभाव सिर्फ SC, ST और OBC के साथ ही होता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को ना तो कोई संस्थागत संरक्षण दिया गया है, ना ही उनके लिए कोई ग्रीवेंस रिड्रेस सिस्टम की व्यवस्था है। पिटीशनर्स ने कहा है कि वैसे तो इस एक्ट को समानता बढ़ाने के लिए लाया गया है, लेकिन ये खुद भेदभाव बढ़ाता है। इसमें सामान्य वर्ग यानी सवर्णों को 'नेचुरल ऑफेंडर' माना गया है। इसलिए इसकी समीक्षा होनी चाहिए और जब तक सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला नहीं करता तब तक नए एक्ट इंप्लीमेंटेशन पर रोक लगनी चाहिए।
Tuesday, January 27, 2026
दिल्ली में लॉ (कानून) का कोर्स कहाँ से करें – विस्तृत जानकारी
Monday, January 26, 2026
Saturday, January 24, 2026
नर्सरी दाखिला के लिए पहली सूची जारी
राजधानी दिल्ली के 1750 से अधिक निजी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की पहली सूची शुक्रवार दिनांक 23 जनवरी को जारी हो गई है। रात से बारिश होने के चलते अभिभावक सूची में अपने बच्चे का नाम देखने के लिए स्कूल देर से पहुंचे, 10 बजे से लेकर तीन बजे तक पेरेंट्स का सूची में बच्चे का नाम देखने के लिए आना जारी रहा। जिन बच्चों का नाम पेरेंट्स की पसंद के स्कूल की पहली सूची में आ गया काफी खुश और उत्साहित दिखे अपने बच्चों का नाम लिस्ट में देखने के बाद लाखों पेरेंट्स का दाखिले का इंतजार खत्म हो गया।
दाखिला सूची में नाम आने के बाद ये दस्तावेज रखें तैयार
अभिभावक के नाम का राशन कार्ड
बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमिसाइल प्रमाण-पत्र
अभिभावक का वोटर आईडी कार्ड
बिजली, टेलीफोन, पानी का बिल और बच्चे के नाम का पासपोर्ट
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
माता या पिता के नाम का आधार कार्ड
प्रवेश प्रक्रिया
प्रवेश मूल दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन है।
सत्यापन के समय प्रस्तुत किए जाने वाले मूल दस्तावेजों की सूची।
बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति
बच्चे के मूल जन्म प्रमाण पत्र पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया क्यूआर कोड होना चाहिए और बच्चे और माता-पिता का नाम प्रवेश फॉर्म में भरे गए नाम से मेल खाना चाहिए।
निवास प्रमाण (कोई दो दस्तावेज)
i) बच्चे या उसके माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
ii) माता-पिता में से किसी एक का वोटर आई-कार्ड (ईपीआईसी)
iii) माता-पिता के नाम पर बिजली बिल / एमटीएनएल टेलीफोन बिल / पानी का बिल
iv) माता-पिता में से किसी एक के नाम पर पासपोर्ट
v) माता-पिता में से किसी एक के नाम पर जारी आधार कार्ड / यूआईडी कार्ड
भाई-बहन का प्रमाण (दोनों)
i) भाई-बहन के शुल्क बिल की प्रति
ii) रिपोर्ट कार्ड की प्रति
पूर्व छात्र होने का प्रमाण
i) चरित्र प्रमाण पत्र की प्रति
ii) ओएसए सदस्यता कार्ड की प्रति
iii) स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र की प्रति
iv) स्प्रिंगडेल्स में बिताए गए कुल वर्षों के सहायक दस्तावेज
v) कक्षा 10 की मार्कशीट की प्रति
दो हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरें बच्चे की तस्वीरें
- नर्सरी दाखिले की ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
पहली सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 23 जनवरी
समस्या का समाधान 24 जनवरी से 3 फरवरी तक
दूसरी सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 9 फरवरी
अभिभावकों की समस्या का समाधान 10-16 फरवरी के बीच
अगर अन्य कोई सूची जारी करनी हो- 5 मार्च
दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि- 19 मार्च
Friday, January 23, 2026
Wednesday, January 21, 2026
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विषयों की नई किताबें सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले आ जाएंगी
सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले 9वीं से 12वीं तक की नई किताबें आ जाएंगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विषयों की किताबों को नए पाठ्यक्रम के मुताबिक बना रही है।
NCERT के डायरेक्टर प्रमोद तिवारी ने कहा, नई शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किए जा रहे नए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे (NCF-SE) के आधार पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक की किताबें तैयार की जा रही हैं। इससे पहले 8वीं तक की किताबें जारी की जा चुकी हैं।
9वीं और 11वीं की ज्यादातर किताबें फरवरी 2026 तक लाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं 10वीं व 12वीं की सभी किताबें जुलाई 2026 तक आ जाएंगी।
नए सिस्टम की किताबों को लागू करने से पहले छात्रों को ब्रिज कोर्स से जोड़ा जाएगा। इसमें पुराने सिस्टम और नए सिस्टम के बीच अंतर को पाटने में मदद मिलेगी।
बताया गया कि ब्रिज कोर्स के लिए बुकलेट आती है। छात्र को ब्रिज कोर्स के जरिए छात्र को नई किताबों के कंटेंट के अंतर से अवगत कराया जाता है। विभिन्न विषयों में नए कोर्स के पाठ्यक्रम डिजाइन और टॉपिक्स के बारे में ब्रिज कोर्स होता है। टीचर्स की ट्रेनिंग दी जाती है।
विभाग ने कहा कि नए कोर्स में एक्टिविटीज और ग्राफिक्स के जरिए सीखने पर जोर दिया गया है। 2024-25 में बाल वाटिका से कक्षा 1, 2, 3, 6 की नई किताबें जारी की गई हैं। 2025-26 में कक्षा 4, 5, 7, 8 की नई किताबें आएंगी। नई किताबों में कंटेंट को कम किया गया है।
AIBE की परीक्षा अब साल में दो बार आयोजित की जायेगी, अंतिम वर्ष के छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं:BCI
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, रामनगर शीतकालीन परीक्षा सत्र दिसम्बर- 2025 का अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम घोषित (Tentative Date Sheet)
Tuesday, January 20, 2026
CBSE ने एफिलिएशन बायलॉज 2018 में संशोधन किया, स्कूलों में अब काउंसलिंग और वेलनेस टीचर के साथ-साथ करियर काउंसलर रखना भी जरूरी
आंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली अब चार साल के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में दोबारा एंट्री की सुविधा दे रही है,यह सुविधा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू की गई है। 2022 में चार साल का UG कोर्स शुरू किया गया था। NEP में चार साल के कोर्स के साथ मल्टीपल एंट्री–मल्टीपल एग्जिट (ME–ME) का प्रावधान है।ME–ME का अर्थ है कि छात्र हर साल के बाद कोर्स छोड़ सकते हैं या ब्रेक लेकर दोबारा कोर्स में वापस आ सकते हैं। छात्र कोर्स पूरा करने के लिए दोबारा प्रवेश ले सकते हैं या ब्रेक लेकर दोबारा शुरुआत कर सकते हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से जुड़ी मान्यता के लिए भूमि आवश्यकता को लेकर बोर्ड ने बड़ा संशोधन किया है, सभी CBSE स्कूलों में कम से कम 2000 वर्ग मीटर का खेल मैदान अनिवार्य होगा।
Monday, January 19, 2026
उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी वीसी, फैकल्टी और स्टाफ की खाली जगहें चार महीने में भरें: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा, कई सरकारी और निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी की खबरों को ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी रिक्त संकाय पदों (शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों) को चार महीने के भीतर भरा जाए। शीर्ष अदालत ने छात्र हित में देश भर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए बृहस्पतिवार को व्यापक दिशा निर्देश जारी किए। कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्देश यह दिया कि देश भर के उच्च शिक्षण संस्थान किसी भी छात्र की आत्महत्या या अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे।
बृहस्पतिवार 15 जनवरी, 2026 को उच्च शिक्षण संस्थानों के बारे में व्यापक निर्देश जारी करते हुए जस्टिस जेबी परदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा, सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में समग्र रूप से सुरक्षित, समान, समावेशी और शिक्षा के अनुकूल वातावरण होना चाहिए। यह इन संस्थानों का मूलभूत कर्तव्य है और वे इससे पीछे नहीं हट सकते।
छात्रों की आत्महत्या को छात्रों की पीड़ा और कल्याण से जुड़ी एक विशाल समस्या का मात्र एक छोटा सा हिस्सा मानते हुए, शीर्ष अदालत ने कहा कि कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य महत्वपूर्ण संस्थागत एवं प्रशासनिक पदों पर रिक्तियों की नियुक्ति और उन्हें भरना चार महीने के भीतर किया जाना चाहिए। इसके अलावा, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उच्च शिक्षा संस्थानों के सुचारू संचालन के लिए इन पदों को रिक्ति उत्पन्न होने की तिथि से एक महीने के भीतर भरा जाए। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों को वार्षिक आधार पर यह रिपोर्ट देनी होगी कि कितने आरक्षित पद रिक्त हैं, कितने भरे गए हैं, रिक्तियों के कारण, इसमें लगा समय आदि, ताकि आवधिक जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
पीठ ने कहा, चार महीने में भरे जाने वाले पदों में हाशिए पर पड़े और अल्पप्रतिनिधित्व वाले समुदायों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित पदों को प्राथमिकता दी जाए, जिनमें दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पद भी शामिल हैं। अदालत ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न प्रकार के आरक्षण के अंतर्गत आने वाले संकाय भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जा सकते हैं।
छात्रवृत्तियों के भुगतान में देरी पर भी कोर्ट ने लिया संज्ञान
कोर्ट ने छात्रवृत्तियों के भुगतान में देरी और कई बार छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोकने आदि की घटनाओं पर भी संज्ञान लिया है क्योंकि इसके चलते छात्रों को तनाव होता है। साथ ही आदेश दिया है कि सभी लंबित छात्रवृत्तियों का बकाया भुगतान संबंधित केंद्रीय और राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा चार महीने के भीतर किया जाए।
यदि भुगतान न होने का कोई कारण हो, तो संबंधित उच्च शिक्षण संस्थान और छात्र को दो महीने के भीतर कारण सहित सूचना भेजी जानी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में दी जाने वाली सभी छात्रवृत्तियों का वितरण संबंधित केंद्रीय और राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा स्पष्ट समय सीमा के भीतर और बिना किसी देरी के किया जाए।
अपरिहार्य प्रशासनिक विलंब के मामलों में भी, उच्च शिक्षण संस्थानों को नीतिगत रूप से छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ताओं को उनके पैसे के भुगतान या निपटान के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराना चाहिए। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाना चाहिए, छात्रावास से नहीं निकाला जाना चाहिए, कक्षाओं में भाग लेने से नहीं रोका जाना चाहिए, या छात्रवृत्ति के वितरण में देरी के कारण उनकी मार्कशीट और डिग्री को रोककर नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसी किसी भी संस्थागत नीति की सख्ती से जांच की जानी चाहिए।
रैंगिंग को लेकर कोर्ट सख्त
शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग रोकने के बारे में आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा है कि सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को विशेष रूप से यह सख्त चेतावनी दी जाती है कि वे उन सभी नियमों का पूर्णत: पालन करें जो उन पर बाध्यकारी हैं, जिनमें यूजीसी का उच्च शिक्षा संस्थानों में रैगिंग की समस्या पर अंकुश लगाने संबंधी रेगुलेशन, 2009, यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) रेगुलेशन 2012, यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों और छात्रों के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण) रेगुलेशन 2016, यूजीसी (छात्रों की शिकायतों का निवारण) रेगुलेशन 2023, आदि शामिल हैं।
इसके अलावा विशेष रूप से, रैगिंग विरोधी समितियों और रैगिंग विरोधी दस्तों, भेदभाव विरोधी अधिकारियों,आंतरिक शिकायत समितियों और छात्र शिकायत निवारण समितियों की स्थापना औरसंबंधित शिकायत निवारण तंत्रों के लिए विस्तृत प्रक्रियाओं कासख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
कोर्ट ने छात्रों को सुरक्षित वातावरण देने की बात करते हुए देश भर के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी छआत्र की आत्महत्या या अप्राकृतिक मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करेंगे।
Sunday, January 18, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में सुसाइड की महत्वपूर्ण घटनाओं से निपटने के लिए कोर्ट ने कुछ अंतिम निर्देश जारी किए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ अंतरिम निर्देश अपने आदेश में जारी किए।कोर्ट ने कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों को आत्महत्या की किसी भी घटना की रिपोर्ट करनी होगी, चाहे वह छात्रावास में हुई हो, PG में या किसी ऑनलाइन छात्र के साथ हुई हो।
JEE-MAIN के पहले चरण 21, 22, 23, 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड NTA ने जारी कर दिए हैं
Saturday, January 17, 2026
Jawaharlal Darda Institute of Engineering and Technology, Yavatmal is organizing a Two-Day Interdisciplinary International Conference on 20th and 21st February 2026 titled:International Conference on Advances in Science, Technology & Innovation in Interdisciplinary Research(ICASTII–2026)
Friday, January 16, 2026
नर्सरी एडमिशन: राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में आज बच्चों की मार्क्स लिस्ट जारी करेंगे, 23 जनवरी को आएगी एडमिशन लिस्ट
Thursday, January 15, 2026
CUET-PG के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 20 जनवरी 2026 तक कर दी है...
Wednesday, January 14, 2026
मकर संक्रांति, उत्तरायणी एवं घुघुती त्यार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Tuesday, January 13, 2026
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में अकादमिक ईयर 2026–27 से LLB, एलएलबी में 60-60 सीटों के दो सेक्शन होंगे। इसके अलावा जर्नलिज्म में बैचलर व मास्टर लेवल के नए कोर्स होंगे। इसकी तैयारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो स्टूडियो तैयार किए जा रहे हैं।बीबीए व एमबीए कोर्स की सीटें भी ज्यादा होंगी। एक-एक सेक्शन बढ़ाने की कोशिश है।
Monday, January 12, 2026
राष्ट्रीय युवा दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
Sunday, January 11, 2026
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी को नरेला नरेला एजुकेशन सिटी 12.69 एकड़ और 22.43 जमीन के पजेशन लेटर सौंपे गए।
Wednesday, January 7, 2026
10वीं और 12वीं के बोर्ड स्टूडेंट्स की मदद के लिए परीक्षा के तनाव से दूर करने के लिए बोर्ड CBSE अपनी सालाना साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सर्विस शुरू
Tuesday, January 6, 2026
Class 10th & 12th - 30 Sets Sample Papers With MS/Solutions
30 Sets Sample Papers With MS/Solutions.
Click the Link and Download :
CLASS- 10th
https://cbse.solutions/mathsstd
Maths Basic 10th
https://cbse.solutions/mathsbasic
Science 10th
https://cbse.solutions/science
Social Science 10th
English LL 10th
https://cbse.solutions/englishll
Social Science 10th
हिंदी अ 10th
हिंदी ब 10th
CLASS- 12th
Mathematics 12th
https://cbse.solutions/mathematics
Physics 12th
https://cbse.solutions/physics
Chemistry 12th
https://cbse.solutions/chemistry
Biology 12th
https://cbse.solutions/biology
English 12th
https://cbse.solutions/englishcore
Economics 12th
https://cbse.solutions/economics
Business Studies 12th
https://cbse.solutions/businessstudies
Accountancy 12th
https://cbse.solutions/accountancy
Physical Education 12th
Computer Science 12th
https://cbse.solutions/computerscience
Information Practice 12th
https://cbse.solutions/infopractice
History 12th
https://cbse.solutions/history
Political Science 12th
https://cbse.solutions/politicalscience
Geography 12th
https://cbse.solutions/geography
Psychology 12th
https://cbse.solutions/psychology
Sociology 12th
https://cbse.solutions/sociology
Answer Key is attached at the end of papers.
What Next After 12th....? ALL INDIA ENTRANCE EXAMS FOR HIGHER STUDIES - AFTER 12th
ALL INDIA ENTRANCE EXAMS FOR HIGHER STUDIES - AFTER 12th
1. JEE main (Joint entrance examination main) Written Exam B.E/B.Tech / B.Arch for NIT’S and IIIT’S.
Joint Entrance Examination (Main) | India
2. JEE ADVANCE (Indian Institute of Technology Joint Entrance Exam) Written Exam B.E/B.Tech in IIT
JEE (Advanced) 2026
3. NEET Written Exam M.B.B.S/ B.D.S in India now this exam is replaced by NEET.
https://www.aipmstsecondary.co.in/
4. AFMC- (Armed Forces Medical College Entrance Exam Written Exam M.B.B.S(Should Serve 7 Years in Armed Forces)
5. NID NEED (Nation al Entrance Exam for Design Written Exam National Institute of Design and other Design Institutes
6. CLAT- (Common Law Admission Written Exam National Law Universities Test)
Consortium of NLUs
https://consortiumofnlus.ac.in
7. BITSAT (Birla Institute of Technology Science Admission Test) Online Exam B.E in Pilani, Hyderabad and Goa
https://www.bits-pilani.ac.in/
8. NCHMCT (National Council for Hotel Management Catering Technology Joint Entrance Exam) Written Exam B.Sc in Hospitality and Hotel Administration
9. NDA and NA (National Defense Academy and Naval Academy) Written Exam Conducted by UPSC 3 Years Training for entry into ARMY/NAVY/AIRFORCE
10. NEETUG (National Eligibility Entrance Exam for Undergraduate) AIP MT to be Replaced Written Exam M.B.B.S/ B.D.S
NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST | NEET | India
11. AIMNET (All India Merchant Navy Entrance Written Exam by Bharat Shipping Ltd B. Tech Marine Engineering/ B.Sc. Nautical Science/B. Tech Navel Architecture and Ship Building Test)
Indian Maritime University
12. IIST (Indian Institute of Space Technology) Thiruvananthapuram Written Exam B.Tech- Avionics/ Aerospace Engineering/ Physical Science
13. JNU (Jawahar Lal Nehru University) NE W DELHI Written Exam B.A Foreign Language www.jnu.ac.in
14. CIEFL (Central Institute of English and foreign languages HYDERABA D written Exam B.A. English &Mass communication with specialization in Arabic/French German/Japanese/Russian/Spanish.
https://www.efluniversity.ac.in/
15. Indian Statistical Institute (ISI) KOLKATTA Bengaluru Written Exam (Indian National Math’s Olympiad awardees are exempted) B Sc Statistics (Kolkata) and B Sc Mathematics (Bengaluru)
16. Indian Institutes of Science Education and Research Pune, Bhopal, Kolkata, Mohali and Thiruvananthapuram Written Exam 5-year BS-MS dual degree in Biology, Chemistry, Mathematics and Physics / IISER Kolkata offers major in Earth Sciences (IISER)
17. The National Aptitude Test in Architecture (NATA) Computer Based Test B.Arch
18. Indian Institute of Science Bangalore Written Exam 4-year bachelor’s in science
19. All India Pre Veterinary Test AIPVT Written Exam to 5-year BVSc and AH
Veterinary Council of India Admission and eCounselling Service
https://vci.admissions.nic.in/
20. All India Entrance Examination for B.Sc. in Agriculture and allied sciences at Agriculture Universities AIEEA - Indian Council of Agricultural Research ICAR Written Exam Bachelor degree in Agriculture , Horticulture , Fisheries, Forestry , Home Science, Sericulture , Biotechnology, Agriculture engineering, Dairy Technology, Food Science and Agricultural marketing
21. Footwear Design and Development Institute ( FDDI All India Selection Test(AIST 2015 Computer Based Entrance Test Footwear Design
22. NEST 2015 The National Institute of Science Education and Research (NISER) Written Exam 5-year integrated M Sc. Course in Biology, Chemistry, Mathematics and Physics
23. Central Universities Common Entrance Test (CUCET) Written Exam Integrated UG / PG and Research Programs (BA B.Ed., BSc B Ed, BA LLB, Integrated MA, /MA, MSc, MSc B Ed, Integrated M Sc in 10 Central Universities
COMMON UNIVERSITY ENTRANCE TEST (CUET-UG)
24. Tata Institute of Social sciences TISS BA Hons Social Work Written Exam 3-year BA Course in Social Work with specialization in Rural Development and for BA and MA integrated program
25. NIFT- (National Institute of Fashion Technology) Written Exam Fashion Technology / Design Management
26. CA program Common Proficiency Test (CPT) CA
27. CS Program - Institute of Company Secretaries of India (ICSI) 2½ years (after graduation), 3½ years (after Class 12) Written Exam CS
28. BHU - ALL Courses
Programme - Banaras Hindu University, Varanasi, India.
29. ICI - Indian Chemical Technology
CSIR-Indian Institute of Chemical Technology
Monday, January 5, 2026
पुस्तक प्रेमियों को इस बार विश्व पुस्तक मेले में फ्री एंट्री मिलेगी। भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े वी2बी किताबों के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा
पुस्तक प्रेमियों को इस बार विश्व पुस्तक मेले में फ्री एंट्री मिलेगी। भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े वी2बी किताबों के मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस बार के मेले में 1000 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे और प्रकाशन एक ही जगह उपलब्ध रहेंगे। मेले में पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों को एक साझा मंच मिलेगा। इस साल विश्व पुस्तक मेले में 600 से ज्यादा गतिविधियां आयोजित होने वाली हैं।
किताबों से प्यार करने वालों के लिए इस साल एक बड़ी राहत और खुशखबरी है। विश्व पुस्तक मेला 2026 में पहली बार दर्शकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क होगा। अब पाठकों को मेले में प्रवेश के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 10 जनवरी से राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने जा रहा यह आयोजन नौ दिनों तक चलेगा. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को किताबों से जोड़ना और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। बड़े स्तर पर हो रहे इस मेले में देश-विदेश के प्रकाशक, लेखक और पाठक एक साथ नजर आएंगे। विश्व पुस्तक मेले को लेकर इस बार पाठकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
10 जनवरी से भारत मंडपम में शुरू होगा
यह भव्य पुस्तक मेला 10 जनवरी से भारत मंडपम में शुरू होगा और कुल नौ दिनों तक चलेगा. बताते चलें, आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मेला पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। करीब एक हजार प्रकाशक इसमें हिस्सा लेंगे और लगभग तीन हजार स्टॉल लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि अलग-अलग भारतीय भाषाओं में प्रकाशित किताबों को भी खास जगह दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मेले का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। उन्हें आमंत्रित करने के लिए एनबीटी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस बार मेले की थीम सेना के इतिहास पर रखी गई है, इसलिए थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
इस साल 30 देश इसमें भाग ले रहे हैं
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मेले की पहचान मजबूत होती दिख रही है। इस साल 30 देश इसमें भाग ले रहे हैं। कतर को गेस्ट ऑफ ऑनर बनाया गया है, जबकि स्पेन को फोकस कंट्री का दर्जा मिला है। रूस, यूएई, ईरान, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना और लिथुआनिया जैसे देश भी इस मेले का हिस्सा होंगे। इसके अलावा 11 देशों से विश्व पुस्तक मेलों के निदेशक भी दिल्ली पहुंचेंगे। बच्चों के लिए ‘किड्स एक्सप्रेस’ नाम से एक खास बाल मंडप बनाया जा रहा है, जो 750 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। यहां बच्चों के लिए किताबों के साथ-साथ कई रचनात्मक गतिविधियां होंगी। राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के जरिए 6,000 से ज्यादा किताबें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश की प्रस्तुतियों के साथ सेना, नेवी और एयरफोर्स के बैंड भी प्रस्तुति देंगे।
Sunday, January 4, 2026
देश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Saturday, January 3, 2026
JEE एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी
Friday, January 2, 2026
DU में एमबीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर स्थित वित्त एवं व्यवसाय अध्ययन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) और एमबीए (फाइनेंस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
यह दोनों पाठ्यक्रम दो वर्षीय पूर्णकालिक स्नातकोत्तर कार्यक्रम हैं और इनमें प्रवेश संयुक्त प्रक्रिया के तहत होगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में शामिल होना अनिवार्य होगा।
CAT का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) द्वारा किया जाता है, हालांकि पाठ्यक्रम चयन या संचालन में IIMs की कोई भूमिका नहीं होगी। प्रवेश के लिए CAT स्कोर के साथ-साथ अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
पाठ्यक्रम के चयन या संचालन में आईआईएम की कोई भूमिका नहीं होगी
सीटों का आरक्षण डीयू के नियमों के अनुसार रहेगा।
यहां संपर्क कर सकते हैं
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। किसी भी स्थिति में हार्ड कॉपी में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी
ई-मेल: admissions@mfc.edu
फोन: 011-24118854, 011-24157277
पर संपर्क कर सकते हैं।
पात्रता
अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
स्नातक डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय या किसी समकक्ष मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
कक्षा 12वीं स्तर पर गणित या व्यावसायिक गणित का अध्ययन आवश्यक है।
वर्ष 2026 में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे।
सीटों का आरक्षण दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार लागू रहेगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी: 2000 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग श्रेणी: 1000 रुपये
केवल एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने पर:
सामान्य वर्ग: 1200 रुपये
आरक्षित वर्ग: 700 रुपये
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2026
Thursday, January 1, 2026
नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...
Popular Posts
-
Delhi University to release first cutoff in mid of October likely to come out on 12th October 2020
-
शिक्षा सफल, सुलभ और सस्ती होनी चाहिए, शिक्षा को बंधन से मुक्त बनाए - मंगू भाई पटेल राज्यपाल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय स्थ...
-
IFLA Section on Education and Training (SET) SET Webinar on: Leadership, Advocacy and Soft skill expertise: Pedagogy changes in Library and ...
-
NIRF Ranking has Announced India Ranking 2024 the 9th edition of the Annual exercise. Registration window was opened on 20th September 2023...
-
Department of Social Justice and Empowerment, Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India National Entrance Test for Sh...
-
Department of Library and Information Science and Central Library, Gujarat University, Ahmedabad invites you to join the webinar on *Nationa...
-
#राष्ट की सुरक्षा में अपना योगदान दे, कोरोना से लड़ाई के लिए पीएम फंड में अनुदान करें! #COVID-19 #coronaVirus #PMFUND
-
Greetings from IRC, INMANTEC Institutions, Ghaziabad. It gives us immense pleasure to announce that IRC, INMANTEC Institutions is going to o...
-
Library Resource Centre and School of Health Sciences, Sushant University is going to organize a Webinar on " Yoga for Health and Harm...
(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"