Breaking
Loading latest news...
>

Tuesday, January 20, 2026

CBSE ने एफिलिएशन बायलॉज 2018 में संशोधन किया, स्कूलों में अब काउंसलिंग और वेलनेस टीचर के साथ-साथ करियर काउंसलर रखना भी जरूरी

सीबीआई ने अपने सभी स्कूलों में काउंसलिंग और वेलनेस टीचर के साथ-साथ करियर काउंसलर रखना जरूरी कर दिया है। अब हर 500 स्टूडेंट्स पर एक काउंसलर की नियुक्ति अनिवार्य होगी। इसे लेकर बोर्ड ने अपने एफिलिएशन बायलॉज 2018 में संशोधन किया है। यह संशोधन CBSE एफिलिएशन कमिटी की सिफारिशों और गवर्निंग बॉडी की मंजूरी के बाद नोटिफाई किया गया है।
नए संशोधन के तहत अब हर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी CBSE स्कूल को दो अलग-अलग भूमिकाओं के लिए नियुक्ति करनी होगी।
पहला – काउंसलिंग और वेलनेस टीचर (सोशियो-इमोशनल काउंसलर)
और दूसरा – करियर काउंसलर।
काउंसलिंग और वेलनेस टीचर के लिए योग्यता :
इस पोस्ट के लिए साइकोलॉजी (क्लिनिकल/काउंसलिंग/एप्लाइड/एजुकेशनल) में ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन किया होना या मानसिक स्वास्थ्य/काउंसलिंग में सोशल वर्क की डिग्री या किसी भी सब्जेक्ट में यूजी/पीजी डिग्री + डिप्लोमा इन स्कूल काउंसलिंग जरूरी है।
उन्हें सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, अभिभावक-शिक्षक संवेदनशीलता और गोपनीयता जैसे क्षेत्रों का ज्ञान होना चाहिए।
करियर काउंसलर के लिए योग्यता :
इसके लिए ह्यूमैनिटीज, साइंस, सोशल साइंस, मैनेजमेंट, एजुकेशन या टेक्नोलॉजी में बैचलर्स/मास्टर्स डिग्री जरूरी होगी। उन्हें करियर असेसमेंट, हायर एजुकेशन (भारत और वैश्विक स्तर) की जानकारी, रिसर्च स्किल्स और स्टूडेंट्स-अभिभावकों को करियर मार्गदर्शन देने में सक्षम होना होगा। दोनों ही पोस्ट पर नियुक्त व्यक्तियों को कम से कम 50 घंटे के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (CBPs) भी पूरे करने होंगे।
क्या होगा इससे फायदा?
बोर्ड का मानना है कि इससे स्टूडेंट्स के मानसिक स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन को मजबूत आधार मिलेगा और स्टूडेंट्स वेलफेयर को बढ़ावा मिलेगा। कुछ समय से स्कूलों में स्टूडेंट्स के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इनमें जयपुर का नीटजी मोदी स्कूल का सुसाइड केस शामिल है। दिल्ली में सेंट कोलंबस के स्टूडेंट की खुदकुशी का मामला भी सामने आया था। दोनों मामलों में स्कूल में काउंसलिंग नहीं मिली और परेशानियों को नजरअंदाज किया गया।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...