Breaking
Loading latest news...
>

Tuesday, January 20, 2026

आंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली अब चार साल के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में दोबारा एंट्री की सुविधा दे रही है,यह सुविधा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू की गई है। 2022 में चार साल का UG कोर्स शुरू किया गया था। NEP में चार साल के कोर्स के साथ मल्टीपल एंट्री–मल्टीपल एग्जिट (ME–ME) का प्रावधान है।ME–ME का अर्थ है कि छात्र हर साल के बाद कोर्स छोड़ सकते हैं या ब्रेक लेकर दोबारा कोर्स में वापस आ सकते हैं। छात्र कोर्स पूरा करने के लिए दोबारा प्रवेश ले सकते हैं या ब्रेक लेकर दोबारा शुरुआत कर सकते हैं।

आंबेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली (AUD) अब चार साल के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में दोबारा एंट्री की सुविधा दे रही है। यह सुविधा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत शुरू की गई है। 2022 में चार साल का UG कोर्स शुरू किया गया था। NEP में चार साल के कोर्स के साथ मल्टीपल एंट्री–मल्टीपल एग्जिट (ME–ME) का प्रावधान भी है।
ME–ME का अर्थ है कि छात्र हर साल के बाद कोर्स छोड़ सकते हैं या ब्रेक लेकर दोबारा कोर्स में वापस आ सकते हैं। छात्र कोर्स पूरा करने के लिए दोबारा प्रवेश ले सकते हैं या ब्रेक लेकर दोबारा शुरुआत कर सकते हैं। आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने मल्टीपल एंट्री–एग्जिट सिस्टम के तहत स्टूडेंट्स को हर साल सर्टिफिकेट का आधार भी दिया था, मगर एंट्री का विकल्प नहीं था। अब AUD ने फैसला लिया है कि अगर कोई स्टूडेंट चार साल के कोर्स के बीच में बाहर जाता है तो वह चार साल बाद या दो साल बाद दोबारा UG कोर्स जॉइन कर सकता है।
AUD की वाइस चांसलर प्रो. अनु सिंह लाठर ने कहा कि चार साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स में मल्टीपल एंट्री–एग्जिट का अवसर दिया जा रहा है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के साथ तालमेल में है। उन्होंने कहा कि पहले बैच का अंडरग्रेजुएशन हमारे यहां चार साल का था। NEP के साथ चार साल का UG आया और पढ़ाई को आसान बनाने की प्रक्रिया में इसमें मल्टीपल एंट्री–एग्जिट शामिल की गई।
अगर हमारा कोई स्टूडेंट बीच में पढ़ाई छोड़ता है और फिर जॉइन करना चाहता है तो वह वापस आ सकता है। साथ ही, चार साल का कोर्स शुरू करने वाले स्टूडेंट्स को अब नए सत्र 2026–27 से एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स का भी आधार मिलेगा। नया करिकुलम लगभग तैयार है और इसकी मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
स्टूडेंट्स को मार्कशीट और डिग्री में यह दर्ज होगा कि उन्होंने कितने साल पढ़ाई की है। गाइडलाइंस भी जारी की जाएंगी।
अब गाइडलाइंस का है इंतजार
2022 में दिल्ली यूनिवर्सिटी और आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने चार साल का UG कोर्स शुरू किया था। हालांकि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने मल्टीपल एंट्री–एग्जिट की अनुमति दी थी, लेकिन दोबारा पढ़ाई जॉइन करने का स्पष्ट नियम नहीं था। AUD ने अपनी यूनिवर्सिटी के स्तर पर इसका समाधान निकाला है। इससे स्टूडेंट्स को फायदा होगा, जो किसी कारण से बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...