Breaking
Loading latest news...
>

Friday, January 2, 2026

DU में एमबीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर स्थित वित्त एवं व्यवसाय अध्ययन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) और एमबीए (फाइनेंस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

यह दोनों पाठ्यक्रम दो वर्षीय पूर्णकालिक स्नातकोत्तर कार्यक्रम हैं और इनमें प्रवेश संयुक्त प्रक्रिया के तहत होगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में शामिल होना अनिवार्य होगा।

CAT का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) द्वारा किया जाता है, हालांकि पाठ्यक्रम चयन या संचालन में IIMs की कोई भूमिका नहीं होगी। प्रवेश के लिए CAT स्कोर के साथ-साथ अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पाठ्यक्रम के चयन या संचालन में आईआईएम की कोई भूमिका नहीं होगी

सीटों का आरक्षण डीयू के नियमों के अनुसार रहेगा।

यहां संपर्क कर सकते हैं

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। किसी भी स्थिति में हार्ड कॉपी में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

http://www.mfc.edu

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी

ई-मेल: admissions@mfc.edu

फोन: 011-24118854, 011-24157277 

पर संपर्क कर सकते हैं।

पात्रता

अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

स्नातक डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय या किसी समकक्ष मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

कक्षा 12वीं स्तर पर गणित या व्यावसायिक गणित का अध्ययन आवश्यक है।

वर्ष 2026 में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे।

सीटों का आरक्षण दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार लागू रहेगा।


आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी: 2000 रुपये

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग श्रेणी: 1000 रुपये

केवल एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने पर:

सामान्य वर्ग: 1200 रुपये

आरक्षित वर्ग: 700 रुपये

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2026



No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...