Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, January 3, 2026

JEE एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE-Main) के ओवरऑल रिजल्ट के आधार पर 2.5 लाख कैंडिडेट्स को आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले एग्जाम जेईई एडवांस्ड 2026 में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस बार जेईई एडवांस्ड करवाने की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को सौंपी गई है।

अलग-अलग कैटेगरी में कितने कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा, इसकी संख्या भी तय कर दी गई है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आईआईटी में दाखिले के लिए एग्जाम में 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को ही बुलाया जाता है। इसका एक कारण कैंडिडेट्स का स्कोर टाई होना भी होता है। अगर कुछ छात्रों के नंबर एक जैसे हैं तो उन छात्रों को हाई रैंक मिलती है जिनके पॉजिटिव मार्क्स ज्यादा मिले हों। इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। उसके बाद भी टाई होता है तो पहले मैथ्स और फिर फिजिक्स के नंबर देखे जाते हैं। अगर फिर भी स्कोर एक जैसा रहता है तो उन सभी को एक जैसी रैंक दे दी जाती है।

पिछले दो वर्षों में क्या रहा था ट्रेंड :
2025 में कटऑफ थोड़ा कम हुई थी। 2025 में हुए जेईई एडवांस्ड के लिए 250236 छात्र रेस में थे, जबकि 2024 में यह संख्या 250284 थी।

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से 2 मई तक होगा। परीक्षा का आयोजन एक ही दिन में दो शिफ्ट में होगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। दोनों शिफ्ट की परीक्षा देना सभी उम्मीदवारों के लिए कंपल्सरी होगा और उसके आधार पर अंतिम रैंक तय की जाएगी।

कैंडिडेट का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए। यह परीक्षा अधिकतम दो बार और लगातार दो वर्षों में ही दी जा सकती है।

करियर काउंसलर आलोक बंसल ने कहा, टाई होने की स्थिति में सही सवालों का चयन भी रैंकिंग में बहुत बड़ा फैक्टर होता है। ऐसे में छात्र तुक्का न लगाएं क्योंकि गलत जवाब से रैंकिंग बिगड़ सकती है।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...