Breaking
Loading latest news...
>

Wednesday, January 21, 2026

AIBE की परीक्षा अब साल में दो बार आयोजित की जायेगी, अंतिम वर्ष के छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं:BCI

भारतीय विधि परिषद (BCI) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि विधि छात्रों को वकील के तौर पर पंजीकरण के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) अब हर साल दो बार आयोजित की जाएगी।
BCI ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि AIBE में अब अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष अंतिम वर्ष के छात्रों को भी AIBE में शामिल होने देने की मांग को लेकर 2024 में निलय राय एवं अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान बीसीआई ने यह जानकारी दी। याचिका में उठाए गए मुद्दों के बारे में BCI नियम 2026 बनाए गए हैं। इसके तहत AIBE साल में कम से कम दो बार आयोजित किया जाएगा और अंतिम वर्ष/आखिरी सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वे परीक्षा पास कर लें।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...