Breaking
Loading latest news...
>

Sunday, January 18, 2026

JEE-MAIN के पहले चरण 21, 22, 23, 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड NTA ने जारी कर दिए हैं

इंजीनियरिंग में दाखिले की रेस शुरू होने वाली है। एनटीए ने 21 जनवरी से शुरू होने वाले JEE-MAIN की तैयारी कर ली है। पहले चार दिन 21, 22, 23, 24 को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेईई मेन में पहले राउंड की परीक्षा के लिए इस बार सबसे ज्यादा 13,63,900 आवेदन आए हैं, जबकि 2025 में 13,11,544 छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें 8,90,801 (65.31 प्रतिशत) छात्र हैं, जबकि 4,73,099 (34.69 प्रतिशत) छात्राएं हैं।
पहले राउंड में जिस तरह से आवेदनों की संख्या बढ़ी है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एडमिशन के लिए फाइट और टफ होगी। इस बार आवेदनों का ट्रेंड देखें तो साउथ के राज्यों के स्टूडेंट्स की संख्या काफी ज्यादा है। वैसे पहले नंबर पर महाराष्ट्र, फिर यूपी और तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। टॉप 7 राज्यों में से 4 साउथ के हैं। एनटीए का जेईई मेन ऐसा पहला एग्जाम होगा, जिसमें परीक्षा सुधारों पर बनी डी. के. राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए नियम बनाए गए हैं। एग्जाम सेंटर्स की संख्या और वहां व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है।
एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं:
एनटीए ने 21, 22, 23, 24 को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन चार दिनों में करीब 10.80 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे। इसके बाद 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे। पहले राउंड की परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी तक आएगा। दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के आखिर में शुरू होगी और 2–9 अप्रैल के बीच दूसरे राउंड की परीक्षा होगी।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...