Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, January 24, 2026

नर्सरी दाखिला के लिए पहली सूची जारी

राजधानी दिल्ली के 1750 से अधिक निजी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की पहली सूची शुक्रवार दिनांक 23 जनवरी को जारी हो गई  है। रात से बारिश होने के चलते अभिभावक सूची में अपने बच्चे का नाम देखने के लिए स्कूल देर से पहुंचे,  10 बजे से लेकर तीन बजे तक पेरेंट्स का सूची में बच्चे का नाम देखने के लिए आना जारी रहा। जिन बच्चों का नाम पेरेंट्स की पसंद के स्कूल की पहली सूची में आ गया काफी खुश और उत्साहित दिखे अपने बच्चों का नाम लिस्ट में देखने के बाद लाखों पेरेंट्स का दाखिले का इंतजार खत्म हो गया।

दाखिला सूची में नाम आने के बाद ये दस्तावेज रखें तैयार

अभिभावक के नाम का राशन कार्ड

बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमिसाइल प्रमाण-पत्र

अभिभावक का वोटर आईडी कार्ड

बिजली, टेलीफोन, पानी का बिल और बच्चे के नाम का पासपोर्ट

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

माता या पिता के नाम का आधार कार्ड

प्रवेश प्रक्रिया

प्रवेश मूल दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन है।

सत्यापन के समय प्रस्तुत किए जाने वाले मूल दस्तावेजों की सूची।

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति

बच्चे के मूल जन्म प्रमाण पत्र पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया क्यूआर कोड होना चाहिए और बच्चे और माता-पिता का नाम प्रवेश फॉर्म में भरे गए नाम से मेल खाना चाहिए।

निवास प्रमाण (कोई दो दस्तावेज)

i) बच्चे या उसके माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र

ii) माता-पिता में से किसी एक का वोटर आई-कार्ड (ईपीआईसी)

iii) माता-पिता के नाम पर बिजली बिल / एमटीएनएल टेलीफोन बिल / पानी का बिल

iv) माता-पिता में से किसी एक के नाम पर पासपोर्ट

v) माता-पिता में से किसी एक के नाम पर जारी आधार कार्ड / यूआईडी कार्ड

    भाई-बहन का प्रमाण (दोनों)

i) भाई-बहन के शुल्क बिल की प्रति

ii) रिपोर्ट कार्ड की प्रति

     पूर्व छात्र होने का प्रमाण

i) चरित्र प्रमाण पत्र की प्रति

ii) ओएसए सदस्यता कार्ड की प्रति

iii) स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र की प्रति

iv) स्प्रिंगडेल्स में बिताए गए कुल वर्षों के सहायक दस्तावेज

v) कक्षा 10 की मार्कशीट की प्रति

दो हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरें बच्चे की तस्वीरें


  • नर्सरी दाखिले की ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

पहली सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 23 जनवरी

समस्या का समाधान 24 जनवरी से 3 फरवरी तक

दूसरी सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) 9 फरवरी

अभिभावकों की समस्या का समाधान 10-16 फरवरी के बीच

अगर अन्य कोई सूची जारी करनी हो- 5 मार्च

दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि- 19 मार्च





No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...