Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, March 21, 2026

DU की मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 2500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर

दिल्ली यूनिवर्सिटी में मेगा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव ‘अवसर 2026’ में 4 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। अलग-अलग सेक्टर की 93 कंपनियां/स्टार्टअप और एनजीओ 2500 से ज्यादा जॉब ऑफर कर रही हैं। शुक्रवार को हुई इस प्लेसमेंट ड्राइव में प्रोफाइल आधारित स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया। जल्द ही चुने गए स्टूडेंट्स को कंपनियां ऑफर देंगी।

प्लेसमेंट ड्राइव का उद्घाटन करते हुए डीयू के वीसी प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि ‘अवसर 2026’ स्टूडेंट्स के लिए एक ऐसा प्रवेश द्वार है, जिसके माध्यम से वे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी पेशेवर यात्रा शुरू कर सकेंगे।
 
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस और सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के तहत आयोजित इस ड्राइव पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रमन त्रिपाठी ने कहा कि इस ड्राइव में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। 93 कंपनियां 2500 से ज्यादा नौकरियां देने वाली हैं।

अलग-अलग सेक्टर की 93 कंपनियों ने दिए जॉब ऑफर
जॉइंट डीन प्रो. हीना सिंह ने बताया कि हमें स्टूडेंट्स और कंपनियों दोनों से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है। 160 स्टूडेंट्स को ऑन द स्पॉट चुना गया। एवरेज पैकेज 5.5 लाख रुपये का है, जबकि सबसे ज्यादा पैकेज 16 लाख रुपये सालाना दिया जाएगा।

SOL स्टूडेंट्स का विरोध: 
यह प्लेसमेंट ड्राइव रेगुलर स्टूडेंट्स के साथ-साथ नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) की स्टूडेंट्स के लिए रखी गई, मगर स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के स्टूडेंट्स को इसमें शामिल नहीं किया गया। इस पर नाराज स्टूडेंट्स ने अधिकारों के समान मंच की मांग को लेकर प्लेसमेंट ड्राइव के बाहर प्रदर्शन किया। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस के बाहर विरोध किया और डीन को ज्ञापन दिया। एबीवीपी ने बताया कि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे प्लेसमेंट ड्राइव में SOL स्टूडेंट्स को भी मौका दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...