Breaking
Loading latest news...
>

Monday, March 23, 2026

दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को उत्तीर्ण प्रमाणपत्र मिलेगा


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र (पासिंग सर्टिफिकेट) पहली बोर्ड परीक्षा के बाद नहीं मिलेगा। दूसरी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद यह विद्यार्थियों के डिजिलॉकर अकाउंट में भेजा जाएगा।

बोर्ड की नई व्यवस्था के अनुसार दसवीं की पहली परीक्षा के परिणाम के बाद केवल मार्कशीट जारी की जाएगी। अब यह सीधे विद्यार्थियों के डिजिलॉकर अकाउंट पर भेजी जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

11वीं कक्षा में प्रवेश मार्कशीट के आधार पर मिलेगा दूसरे विद्यालयों में
बोर्ड ने कहा, प्रवेश प्रक्रिया में कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
कोई भी स्कूल प्रवेश देने से इनकार नहीं कर सकेगा।
परीक्षार्थियों ने पूछे थे सवाल
पिछले 15 दिनों में सीबीएसई की काउंसलिंग सेवा में पासिंग सर्टिफिकेट को लेकर परीक्षार्थियों ने काउंसलर्स से इस बात को समझने का प्रयास किया है। परीक्षार्थियों में इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह जानकारी दी है।

मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट में ये चीजें
पहली बोर्ड परीक्षा के अंक
दूसरी बोर्ड परीक्षा के अंक (जो परीक्षार्थी दूसरी परीक्षा में शामिल होंगे)
प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के अंक पत्र
दो परीक्षाओं में से बेहतर अंक

अन्य जानकारी
आधार पर संबंधित स्कूल द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी स्कूल प्रवेश देने से मना नहीं कर सकेगा।
दूसरी बोर्ड परीक्षा सम्पन्न होने के बाद ही विद्यार्थियों का पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। पासिंग सर्टिफिकेट मिलने के बाद छात्रों को इसे अपने संबंधित स्कूल में जमा करना होगा।
बोर्ड के अनुसार यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि छात्रों के शैक्षणिक भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और उनका प्रवेश सुचारु रूप से हो सके।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...