Breaking
Loading latest news...
>

Sunday, March 29, 2026

CUET-UG: एक दिन में अधिकतम 3 पेपर55 फ़ीसदी छात्रों ने 5 पेपर का विकल्प चुना, 241 यूनिवर्सिटीज में होगा एडमिशन

ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली CUET-UG 2026 परीक्षा में छात्रों को एक दिन में अधिकतम 3 पेपर तक देने होंगे। इस परीक्षा के लिए 55 प्रतिशत छात्रों ने 5 विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आवेदनों को देखते हुए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और डेटशीट तैयार करने की प्रक्रिया में है। छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगा कि उनकी परीक्षा कितने दिनों तक चलेगी। पांच या चार विषयों को चुनने वाले छात्रों को कम से कम दो दिन परीक्षा के लिए जाना होगा। परीक्षा 11-31 मई के बीच होगी, कुल 21 दिन की विंडो रखी गई है। इस बार 15,68,763 यूनिक आवेदन आए हैं, जिसमें से 8,69,901 ने पांच विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होने वाली परीक्षा का हर पेपर एक घंटे का होगा और 50 सवालों के जवाब देने होंगे। सही जवाब के लिए 5 नंबर मिलेंगे और गलत जवाब देने पर एक नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। 35 शिफ्ट में सीयूईटी की परीक्षा करवाई जाएगी। पहले की परीक्षाओं में छात्रों को एक दिन में 4 से 5 पेपर तक भी देने पड़ते थे, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती थी।

व्यवस्था
21 दिन तक चलेगी परीक्षाएं
50 सवाल होंगे हर पेपर में छात्रों के
35 शिफ्ट में करवाई जाएगी परीक्षा

विकल्प चुने
इस बार 3,63,071 (23 प्रतिशत) ने चार विषयों की परीक्षा देने का विकल्प चुना है। जिन छात्रों ने 4 विषय चुने हैं, उनको भी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के हिसाब से एक दिन में 2 से 3 पेपर तक देने होंगे। 2,93,639 (18.71 प्रतिशत) छात्र 3 विषयों की परीक्षा देंगे।

यूनिवर्सिटी कम हुईं
2024 में सबसे ज्यादा 283 यूनिवर्सिटीज में सीयूईटी स्कोर के आधार पर ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला हुआ था, उसके बाद 2025 में यह संख्या घटकर 239 रह गई। 2026 में 241 यूनिवर्सिटीज ने सीयूईटी स्कोर को मान्यता देने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...