Breaking
Loading latest news...
>

Sunday, September 7, 2025

UGC ने मौजूदा शिक्षक वर्ष के लिए 25 लाख NSS वॉलिंटियर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा। विश्वविद्यालय आयोग ने सभी यूनिवर्सिटीज के वाइस चांस और कॉलेज के प्रिंसिपल को इस बारे में पत्र लिखकर योजना को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की है।

केंद्र सरकार ने यूनिवर्सिटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। 1969 में शुरू की गई भारत सरकार की यह केंद्रीय योजना छात्रों को सामुदायिक सेवा यानी कम्युनिटी सर्विस के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और चरित्र के विकास का अवसर प्रदान करती है। सरकार ने 2025-26 में इस योजना के साथ 25 लाख छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय आयोग ने सभी यूनिवर्सिटीज के वाइस चांस और कॉलेज के प्रिंसिपल को इस बारे में पत्र लिखकर योजना को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की है। यूजीसी में सभी यूनिवर्सिटीज कॉलेज में NSS यूनिट्स बढ़ाने को कहा गया है। अभी देश में 594 यूनिवर्सिटी को उच्च शिक्षण संस्थानों में NSS यूनिट्स हैं और 39 लाख छात्र वॉलिंटियर्स के तौर पर रजिस्टर है। यूजीसी ने कहा है कि मौजूदा शिक्षक वर्ष के लिए 25 लाख वॉलिंटियर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यूजीसी का कहना है कि इस योजना का मकसद सेवा के माध्यम से शिक्षा है जहां पर छात्र वॉलिंटियर्स के रूप में समाज सेवा के काम करते हैं। साक्षरता, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा, आपातकालीन सहायता में युवाओं की अहम भूमिका सामने आ पाती है। छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है।


No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...