Breaking
Loading latest news...
>

Wednesday, September 17, 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय में मॉपअप राउंड से दाखिला 23 से, स्टूडेंट्स को उपस्थित होना अनिवार्य

दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक दाखिले के लिए बची लगभग सात हजार रिक्त सीटों के लिए एक और अवसर प्रदान कर रहा है। इन सीटों के लिए 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड पहली बार फिजिकल मोड में करने का निर्णय लिया गया है।

आवंटन और प्रवेश (फिजिकल मोड में) 23 सितंबर से शुरू होगा। इस राउंड में प्रवेश CUET के आधार पर नहीं बल्कि कक्षा 12वीं (या समकक्ष) की मेरिट के आधार पर होगा।

ईमेल से उम्मीदवारों को दी जाएगी तारीख की जानकारी
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल से आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा, जिसमें रिपोर्ट करने की तारीख और समय लिखा होगा। 

उम्मीदवार को स्वयं उपस्थित होना होगा। प्रतिनिधि को अनुमति नहीं होगी। मल्टीपरपज हॉल में प्रवेश केवल विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र पर मिलेगा। आवेदन, एक बार हो जाने के बाद अंतिम होगा। न अपडेट मिलेगा, और न ही वापस लेने का विकल्प। जिसे भी सीट दी जाएगी, उसे तुरंत ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

कॉलेजों और कार्यक्रमों की खाली सीटें अपनी प्रवेश वेबसाइट 

पर जल्द ही जारी करेगा। डीयू ने कहा है कि जो उम्मीदवार पहले से पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें
 

पर आवेदन कर 1000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। 

जो उम्मीदवार पहले से किसी भी कॉलेज/प्रोग्राम में एडमिट हो चुके हैं, वे इस राउंड में भाग नहीं ले सकते।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...