Breaking
Loading latest news...
>

Sunday, September 14, 2025

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) में लगातार दूसरे दिन भी कैंडिडेट्स को कुछ सेंटर्स पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 12 सितंबर को पहले दिन देश के 6 सेंटर्स पर एग्जाम रद्द करना पड़ा था, वहीं दूसरे दिन यानी गुरुवार को 5 और नए सेंटर्स को एग्जाम के लिए सस्पेंड किया गया।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) में लगातार दूसरे दिन भी कैंडिडेट्स को कुछ सेंटर्स पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 12 सितंबर को पहले दिन देश के 6 सेंटर्स पर एग्जाम रद्द करना पड़ा था, वहीं दूसरे दिन यानी गुरुवार को 5 और नए सेंटर्स को एग्जाम के लिए सस्पेंड किया गया। इन सेंटर्स पर एग्जाम नहीं हो पाया। इससे करीब 24-26 हजार कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक SSC की वेबसाइट पर सस्पेंड किए गए सेंटर्स की पूरी जानकारी दे दी गई है। साथ ही कैंडिडेट्स को नए एग्जाम डेट के बारे में भी सूचना दी जाएगी।

SSC के अधिकारियों का कहना है कि कुछ प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स के सेंटर्स पर तकनीकी कारणों के चलते यह परेशानी आई। इनमें नेटवर्क फेलियर, सिस्टम एरर, पावर कट आदि शामिल हैं।

प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की नई डेट जारी की जाएगी।

SSC टियर 2 का मेन एग्जाम सितंबर में प्रस्तावित, जो लेपटॉप बेस्ड होगा।

दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु के कुछ सेंटर्स पर एग्जाम नहीं हो सका।
SSC ने यह फैसला लिया है कि आने वाले समय में CGL टियर 2 का एग्जाम लैपटॉप बेस्ड करवाया जाएगा।

SSC के अनुसार अगर किसी सेंटर पर एग्जाम में कोई दिक्कत आती है, तो ज्यादा से ज्यादा सेंटर्स पर एग्जाम करवाया जाए। गुरुवार को दिल्ली के भी कई सेंटर्स प्रभावित रहे।

SSC एक नया प्रयास करने जा रहा है, जिससे एग्जाम कंप्यूटर पर नहीं, बल्कि कैंडिडेट्स के अपने लैपटॉप पर होंगे।

इससे नेटवर्क फेलियर और सिस्टम क्रैश की स्थिति से बचा जा सकेगा। कैंडिडेट्स को साइट से लॉगइन कर एग्जाम देना होगा।

इसमें तकनीकी खामियों की गुंजाइश कम होगी: SSC

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...