Breaking News
Loading latest news...
>

Submit Your Institution

Submit your institution details for review by Bharat Admission Portal.

All submissions are reviewed by our team. Institutions are not published until approved.

About Us | हमारे बारे में

Bharat Admission Portal (भारत एडमिशन पोर्टल) एक शैक्षणिक ब्लॉग (educational blog) है, जहाँ भारत भर के स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में साझा की जाती हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।

इस पोर्टल पर मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियाँ उपलब्ध कराई जाती हैं:

  • एडमिशन नोटिफिकेशन: स्कूल और कॉलेज में प्रवेश से जुड़ी नई सूचनाएँ।
  • आवेदन प्रक्रिया व पात्रता: फॉर्म कैसे भरें और कौन आवेदन कर सकता है।
  • महत्वपूर्ण तिथियाँ: परीक्षा और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीखें।
  • परिणाम और मेरिट लिस्ट: परीक्षाओं के रिजल्ट और काउंसलिंग की जानकारी।
  • एजुकेशन न्यूज़: शिक्षा जगत से जुड़े नवीनतम अपडेट्स।

हमारा मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही जगह पर प्रदान करना है।

Publish with Us | अपनी जानकारी भेजें

News, admission notices, courses, exam updates और branding/promotion proposals भेजने के लिए form भरें। सही जानकारी दें और जहाँ संभव हो, official source link जोड़ें। भेजी गई सामग्री स्वतः publish नहीं होगी; editorial review और approval के बाद ही प्रकाशित की जा सकती है।

Submitting this form sends the details to the editorial inbox configured for this blog through FormSubmit, a third-party form service. Its first-time email activation may be required. Do not submit sensitive personal information.

Tuesday, May 12, 2026

NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

CBI को सौंपी गई मामले की जांच

NTA ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है। एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई। पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष व विश्वसनीय परीक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट  और अन्य आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

अब तक 45 से ज्यादा लोग हिरासत में

नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, मामले में कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ जारी है। कल सोमवार तक इस मामले में 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।

NEET परीक्षा में 22 लाख छात्रों ने लिया था हिस्सा

नीट परीक्षा में इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब पेपर लीक मामले की जांच में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) दो बड़े एंगल पर काम कर रही है। पहला, परीक्षा प्रश्नपत्र के प्रिंटिंग और प्रेस में छपाई के दौरान पेपर लीक हुआ हो हुआ हो सकता है। दूसरा, जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर सेट करने से जुड़े किसी व्यक्ति की ओर से भी प्रश्नपत्र लीक किया गया हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

विवाद कथित गेस पेपर से जुड़ा है

विवाद कथित गेस पेपर से जुड़ा है, जिसे लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर सवाल उठ रहे थे। दावा है कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच एक ऐसा गेस पेपर पहुंचा था, जिसमें शामिल 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल असली परीक्षा से हूबहू मेल खा रहे थे।






No comments:

Post a Comment

🚩🌹 दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌹🚩विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, साहस और धर्म की शक्ति का प्रतीक है।

जब-जब अहंकार ने मर्यादा को चुनौती दी है, जब-जब अधर्म ने सत्य को दबाने का प्रयास किया है, तब-तब समय ने यह सिद्ध किया है कि अन्याय का अंत और ध...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...