गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IPU) ने 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
9 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षाएं
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 9 मई को बीबीए एवं संबद्ध प्रोग्राम, बी.कॉम (ऑनर्स), एमबीए, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एवं संबद्ध विषयों में पीएचडी, केमिस्ट्री, ईसीई एवं आईओटी, इंग्लिश और मेडिकल साइंसेज में पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
10 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षाएं
वहीं 10 मई को बीसीए, बीएड, बीएमएस, इकोनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स, एमएससी (मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स), मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, मैनेजमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, एनवायर्नमेंटल साइंसेज, मास कम्युनिकेशन, फिजिक्स, लॉ एंड लीगल स्टडीज तथा एजुकेशन में पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय के अनुसार, 23 मई तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को सीईटी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
डॉ. भंडारकर ने बताया कि परीक्षा के लिए दिल्ली-एनसीआर में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता और लखनऊ में भी एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं केवल दिल्ली में आयोजित होंगी।
हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
इस वर्ष सीईटी में कुल 33,256 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 25302263 और 25302278 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cet@ipu.ac.in और coe2@ipu.ac.in पर ईमेल भी किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिसिल वेबसाइट देखें:
https://ipu.admissions.nic.in/
No comments:
Post a Comment