Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, April 4, 2026

कक्षा 6 से अब तीसरी भाषा पढ़ना होगा ज़रूरी: CBSE

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का नया करिकुलम क्लास 6 के स्टूडेंट्स के लिए 3 भाषाओं के फॉर्मूले पर एक नया नियम लाया है। इसके तहत क्लास 6 से अब तीसरी भाषा पढ़ना ज़रूरी होगा, जिसमें से भाषाएं भारतीय होनी चाहिए। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत एकेडमिक सेशन 2026-27 से CBSE का यह नया फ्रेमवर्क एजुकेशन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। हालांकि, दूसरी आधिकारिक भाषा कौन सी होगी, यह स्कूल तय करेगा। बोर्ड ने इस पर सर्कुलर जारी किया है।

भाषाओं के नए सिस्टम के मुताबिक, क्लास 6 के बच्चों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। दो भारतीय भाषाएं पढ़ने के साथ 2031 में क्लास 10 का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के पास R1 (पहली भाषा), R2 (दूसरी भाषा) और R3 (तीसरी भाषा) का विकल्प होगा। नए नियमों के मुताबिक, तीन में से कम से कम दो भाषाएं भारतीय भाषाएं होंगी।

अब तीसरी भाषा में इंग्लिश या किसी विदेशी भाषा को विकल्प के रूप में रखा जा सकता है। हालांकि हर किसी के लिए तीनों भाषाएं चुनना अनिवार्य होगा।

माउंट आबू पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा कहती हैं कि ‘दिल्ली-एनसीआर में इंग्लिश के साथ हिंदी के अलावा दूसरी भारतीय भाषा तय करना मुश्किल होता है। अब स्कूल स्तर पर छात्रों को चार भाषाओं के विकल्प दिए जा सकते हैं।’

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...