Breaking
Loading latest news...
>

Wednesday, October 29, 2025

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया है कि शिक्षक भर्ती (प्राथमिक) की चल रही प्रक्रिया में अधिक आयु के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी जाए। साथ ही यह पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से किया जाए

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया है कि शिक्षक भर्ती (प्राथमिक) की चल रही प्रक्रिया में अधिक आयु के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की अनुमति दी जाए। साथ ही यह पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से किया जाए।

45 याचिकाकर्ताओं ने अधिकतम आयु सीमा को लेकर 10 सितंबर को डीईओएसएसएसबी की विज्ञापन को इस आधार पर चुनौती दी थी कि उम्र सीमा बढ़ाई नहीं गई, जबकि भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2021 में शुरू होनी थी, लेकिन कोविड के कारण देर से शुरू हुई।

डीईओएसएसएसबी ने इस विज्ञापन को मई 2021 में निकाला, इसलिए अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया समय पर होती, तो वे अधिकतम आयु सीमा में आते।

अब केट ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक विलंब का खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए।

सैकड़ों युवाओं को फायदा
यह फैसला भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे सैकड़ों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। केट ने यह स्पष्ट किया कि प्रशासनिक देरी के कारण अभ्यर्थियों को बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

नई दिल्ली के अन्य शिक्षा संस्थानों में लंबित आयु-सीमा मामलों पर भी प्रभाव डाल सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए प्रक्रिया सुगम बनाएं
केट ने डीईओएसएसएसबी व शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया है कि वे आवेदन की प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए आसान बनाएं। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन की अनुमति दें।

मामले की अगली सुनवाई नवंबर में होगी। तब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।


No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...