Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, November 1, 2025

CLAT 2026: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 नवंबर तक बढ़ा दी है...

लॉ में एडमिशन के इच्छुक छात्र जो अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं उनके लिए खुशखबरी है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट 7 नवंबर तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अभी तक क्लैट 2026 का फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें एक और मौका दिया गया है। 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 को बंद होने वाली थी।

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत के 25 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) विधि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। 

CLAT 2026, 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...