Breaking
Loading latest news...
>

Wednesday, June 19, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिनांक 19 जून 2024 को नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। उन्होंने करीब 15 मिनट तक 1600 साल पुराने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दौरा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए स्वरूप को देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नालंदा में मौजूद हैं। कई देशों के राजदूत, केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री भी नालंदा पहुंचे हैं।
PM ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया:खिलजी ने आग लगाई तो तीन महीने तक जलता रहा कैंपस, अब्दुल कलाम ने पुनर्जीवित करने की मांग की
3 घंटे पहले

खिलजी ने आग लगाई तो तीन महीने तक जलता रहा कैंपस, अब्दुल कलाम ने पुनर्जीवित करने की मांग की|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 19 जून को नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। उन्होंने करीब 15 मिनट तक 1600 साल पुराने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दौरा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां उन्होंने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए स्वरूप को देश को समर्पित किया। इस दौरान पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नालंदा में मौजूद हैं। कई देशों के राजदूत, केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री भी नालंदा पहुंचे हैं।


विशेष अधिनियम के तहत विश्वविद्यालय की स्थापना
ऐतिहासिक नालंदा महाविहार से 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर मौजूद प्राचीन मगध के शिक्षा केंद्र को पुनर्जीवित करने का फैसला मूल रूप से 2010 में शुरू हुआ था। विश्वविद्यालय को संसद द्वारा पारित एक विशेष अधिनियम, नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत स्थापित किया गया है।
यूनिवर्सिटी लॉन्च किए जाने से तीन साल पहले साल 2007 में यूनिवर्सिटी के गठन का मार्गदर्शन करने के लिए एक सलाहकार समूह बनाया गया था। अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन इसके अध्यक्ष थे। बाद में सेन को विश्वविद्यालय का कुलपति यानी वाइस चांसलर नियुक्त किया गया।
1 सितंबर 2014 से एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायर्नमेंट और स्कूल ऑफ हिस्टोरिकल स्टडीज की क्लासेज शुरू हो गई थी। उस वक्त 15 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था। जिनके लिए 11 टीचर्स अपॉइंट किए गए थे।

कैंपस में सात डिपार्टमेंट हैं विश्वविद्यालय पुनर्जीवित करने के बाद अब तक पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट स्टूडेंट्स के लिए सात स्कूल डिपार्टमेंट बनाए गए हैं। इसमें इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लिंग्विस्टिक एंड लिटरेचर, इंटरनेशनल रिलेशन्स, पीस स्टडीज (शांति अध्ययन) एंड बुद्धिस्ट स्टडीज, फिलॉसफी एंड कंपेरेटिव रिलिजन, इकोलॉजी एंड एनवायर्नमेंट और हिस्टोरिकल स्टडीज शामिल हैं। इसके अलावा दो डिपार्टमेंट और इस एकेडमिक सेशन से शुरू होने वाले हैं।

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...