Breaking
Loading latest news...
>

Thursday, October 19, 2023

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) और पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप की राशि बढ़ाने का फैसला किया है


यूजीसी ने अलग-अलग फेलोशिप योजनाओं की फेलोशिप राशि को बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने घोषणा की है कि उसने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएफ) और पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप की राशि बढ़ाने का फैसला किया है। यूजीसी ने कहा कि संशोधित दरों पर 20 सितंबर को हुई 572वीं बैठक में इस पर विचार किया और मंजूरी दी। यह 1 जनवरी, 2023 से लागू हैं। यूजीसी ने कहा कि फेलोशिप की बढ़ी हुई दरें केवल मौजूदा लाभार्थियों के लिए लागू होंगी।

आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 20 सितंबर, 2023 को आयोजित अपनी 572वीं बैठक में यूजीसी फेलोशिप योजनाओं के तहत फेलोशिप राशि की संशोधित दरों पर विचार किया और मंजूरी दी है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की राशि (साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस) दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह से बढ़कर 37,000 रुपये प्रति माह हो गई है. वहीं, एसआरएफ फेलोशिप राशि बढ़कर 42,000 रुपये प्रति माह हो गई है जो पहले 35,000 रुपये थी।

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फैलोशिप
 सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप की राशि JRF के लिए 31 हजार से बढ़ाकर 37 हजार 2 सालों के लिए प्रति माह कर दी गई है। वहीं, इसी की SRF की राशि 35 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है।

डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप
डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप में हायर पोस्ट डॉक्टोरल स्कॉलरशिप 54,000 से बढ़ाकर 67,000 रुपये कर दी गई है। बता दें कि पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप की राशि एक साल के लिए 47,000 से बढ़ाकर 58,000 और 2 साल के लिए 49,000 से बढ़ाकर 61,000 कर दी गई है। वहीं, 3 सालों के लिए 54000 से बढ़ाकर 67000 रुपये कर दिए गए हैं।

पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप
इस फैलोशिप के तहत एक साल के लिए 47 हजार रुपये दिए जाते थे और दो साल के लिए 49 हजार और तीन साल के लिए 54 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। अब एक साल के लिए 58000 रुपये, दो साल के लिए 61 हजार रुपये और तीन साल के लिए 67 हजार रुपये मिलेंगे।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए मसौदा दिशानिर्देशों के अनुसार, स्नातक कार्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप करनी होगी और उन्हें इसके लिए क्रेडिट से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप मंगलवार को “स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप और अनुसंधान इंटर्नशिप के लिए दिशानिर्देश” का मसौदा जारी किया गया। यह छात्रों को स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम में अनुसंधान और इंटर्नशिप को शामिल करने और ऑन-साइट लर्निंग के अवसर प्रदान करने पर जोर देता है।


No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...