Breaking
Loading latest news...
>

Wednesday, October 5, 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) से अब MBA, BBA, BLIS, MLIS, BMS and BA (H) Economics कर सकते हैं

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) से अब MBA, BBA, BLIS, MLIS, BMS and BA (H) Economics कर सकते हैं 

एमबीए करना चाहते हैं तो अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी दाखिला ले सकते हैं। डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के नए सेशन 2022-23 का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि 28 साल बाद स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के पाठ्यक्रम में 6 नए कोर्स शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यूजी और पीजी के लिए शुरू किए जा रहे नए कोर्स रोजगार-उन्मुख और पेशेवर पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे।

कुलपति ने बताया की बदलती जरूरतों के मद्देनजर पहली बार डीडीसीई के माध्यम से यूजी और पीजी दोनों स्तर पर मैनेजमेंट और अन्य प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। 

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रोफेसर पायल मागो ने बताया कि एमबीए को छोड़कर अन्य सभी पांचो कोर्स में असीमित सीटें हैं। 
एमबीए में 20 हजार सीटों की स्वीकृति मिली है। इनके लिए एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे।

उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए SOL के सभी कोर्स में एडमिशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF 2022) के अनुसार होंगे.

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनेलाइजेज (FIA) 
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS)
बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) अर्थशास्त्र 
के 3 नए कोर्स अंडर ग्रेजुएट कोर्स 
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइन्स (BLISs)
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइन्स (MLISc)

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...