Breaking
Loading latest news...
>

Monday, June 13, 2022

CLAT-2022 परीक्षा UG और PG दोनों कार्यक्रमों के लिए 19 जून, 2022 को दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम

CLAT-2022 परीक्षा UG और PG दोनों कार्यक्रमों के लिए 19 जून, 2022 को दोपहर दो से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी, ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम 

कॉमन-लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) देश के विभिन्न लॉ स्कूल में एडमिशन के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का लॉ एडमिशन टेस्ट है। इसक तहत देश के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लॉ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन दिए जाते हैं। 

देशभर के 80 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 


CLAT एग्जाम पैटर्न

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में स्टूडेंट्स से क्वांटिटेटिव टेक्निक, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। CLAT PG कुल 120 सवाल और CLAT UG 150 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए स्टूडेंट्स को दो घंटे का वक्त दिया जाएगा। जिसमे हर गलत जवाब पर 0.25 नंबर्स की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

CLAT PG कोर्सेस के लिए परीक्षा पैटर्न

PG CLAT परीक्षा भी 120 मिनट यानी दो घंटे की होगी। इसके पहले सेक्शन में 1 मार्क के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। गलत आंसर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। दूसरे सेक्शन में कैंडिडेट्स को दो डिस्क्रिप्टिव निबंध लिखने होते हैं।

CLAT UG कोर्सेस के लिए परीक्षा पैटर्न

UG में एडमिशन के लिए परीक्षा 120 मिनट की होगी। परीक्षा में 150 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। यह सभी सवाल एक-एक अंक के होते हैं। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। परीक्षा में पांच सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें इंग्लिश, सामान्य ज्ञान समेत करंट अफेयर्स, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और क्वांटिटिव टेक्निक शामिल हैं।

सामान्य ज्ञान से 35-39 सवाल होते हैं

इंग्लिश में से 28-32 सवाल या लगभग 20% पेपर, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान से 35-39 सवाल होते हैं, या पेपर का लगभग 25% वेटेज होता है। 

लीगल रीजनिंग सेक्शन में 35-39 सवाल शामिल होते हैं, या लगभग 25% पेपर और लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन में 28-32 सवाल होते हैं, लगभग 20% पेपर। मात्रात्मक तकनीकों में 13-17 सवाल होते हैं, लगभग 10% पेपर होते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट


पर जाएं। इसके बाद वह रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें। अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक कर दें। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।

#CLAT2022 

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...