Breaking
Loading latest news...
>

Saturday, March 26, 2022

राजस्थान विधानसभा में एक ऐसी यूनिवर्सिटी खोलने का बिल लाया गया जो हकीकत में है नहीं, आखिर इस तरह की कितनी और यूनिवर्सिटी देश में खुली है इसका पता लगाना भी जरूरी है ताकि छात्रों के साथ कोई खिलवाड़ न हो

राजस्थान विधानसभा में एक ऐसी यूनिवर्सिटी खोलने का बिल लाया गया जो हकीकत में है नहीं। 

मामला सीकर में गुरुकुल यूनिवर्सिटी नाम से निजी विश्वविद्यालय के खोले जाने का है। सदन में बहस के लिए बिल की लिस्टिंग तक हो चुकी थी। तभी अचानक से पता चलता है कि इस यूनिवर्सिटी का तो हकीकत में कोई अस्तित्व ही नहीं है। 

इसके बाद आनन-फानन में राजस्थान सरकार ने बिल वापस लिया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। 

यह बिल फरवरी महीने की 24 तारीख को विधानसभा में पेश किया गया था। बिल के मुताबिक गुरुकुल यूनिवर्सिटी 80.31 एकड़ में फैली हुई है। 

बताया गया कि इसमें 28 प्रशासनिक ब्लॉक्स, 155 एकेडमिक ब्लॉक्स और 38 प्रयोगशालाएं हैं। यह भी दावा किया गया कि इस यूनिवर्सिटी में हेल्थकेयर, पावर बैकअप और क्लासरूम में प्रोजेक्टर्स भी लगे हैं। इसके अलावा 50 हजार किताबों वाली एक लाइब्रेरी, जिसमें 36 अखबारों और मैगजीन्स का सब्सक्रिप्शन होने के साथ 56 फिजिकल और 23 ई-जॉर्नल हैं। इंडोर और आउटडोर खेल की सुविधा है। साथ ही 24811.46 वर्गमीटर के कुल क्षेत्र में बना हुआ एक आवासीय ब्लॉक होने की बात भी कही गई।

#UGC #AICTE #admission #admission2022 #collegedekha #NIRFRanking #MOE #careers #DDE #fakeUniversity #jaipur #rajasthan
#MA2020

No comments:

Post a Comment

दिल्ली विश्वविद्यालय ने NCWEB की पहली कट-ऑफ सूची जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नॉन-कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के अंतर्गत संचालित बी.ए. (प्रोग्राम) ...

Popular Posts

(Gateway of Admission) : "Bharat Admission Portal एक विश्वसनीय शैक्षणिक ब्लॉग है जहाँ आपको भारत भर के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित एडमिशन नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियाँ, मेरिट लिस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को सही, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है, ताकि वे अपने शैक्षणिक भविष्य से जुड़े सही निर्णय ले सकें।"

Latest News दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन-कॉलेजिएट विमेन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगी...